Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर की Hummer से लेकर असलम चौधरी की Lexus तक, यहां Dhurandhar 2 में इस्तेमाल की गई सभी कारें

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:29 PM (IST)

    Dhurandhar The Revenge Cars: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। साथ ही, हर किरदार के लिए चुनी गई गाड़ियों की भी सराहना की जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के एक्शन सीन और कलाकारों की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही, गर किरदार के लिए चुनी गई गाड़ियों की भी सराहना की जा रही है। आइए देखते हैं इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां।

    रणवीर सिंह/ हमजा अली मजारी

    रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया किरदार हमजा अली मजारी फिल्म का मेन किरदार है। Dhurandhar में हमजा सड़कों पर अपनी धाक जमाने के लिए T120 गाड़ी का इस्तेमाल करता था अपनी दबंगई दिखाने के लिए। अब वह लयारी का बादशाह बन चुका है और अब उसे अपना दबदबा दिखाना है। यही वजह है कि दूसरे पार्ट में Hummer का इस्तेमाल किया जिससे उसकी बादशाहत दिख सके।

    जमील जमाली/राकेश बेदी

    Rakesh Bedi ने फिल्म में एक पाकिस्तानी नेता का रोल बखूबी निभाया है। जमील जमाली को सफेद Mercedes-Benz S-Class चलाते हुए दिखाया गया है जो उसकी लग्जरी को दिखाती है। आपने देखा होगा कि कार मालिक हमेशा पीछे बैठता है लेकिन जमील हमेशा कार की अगली सीट पर बैठते हैं। यह दिखाता है कि कैसे वह हर स्थिति पर अपना कंट्रोल या अधिकार रखना पसंद करते हैं।

    अक्षय खन्ना/रहमान डकैत

    फिल्म में Akshay Khanna ने खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई है। लयारी में रहमान डकैत 1965 मॉडल Ford Zodiac Mark-3 का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1960-70 के दशक में ब्रिटिश अपराधी भी इसी कार का इस्तेमाल करते थे।

    खबरें और भी

    इसके अलावा बलूच लड़कों से मिलने के लिए अक्षय खन्ना Toyota Land Cruiser LC-60 का इस्तेमाल करते हैं।

    संजय दत्त/एसपी चौधरी असलम

    संजय दत्त का किरदार फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस अफसर एसपी चौधरी असलम का है। संजय दत्त के एंट्री-सीन में हवा-हवा गाना बजता है जिससे Sanjay Dutt बाहर निकलते हैं। फिल्म में जिस को चौधरी असमल चलाते हैं वह है Lexus LX470। चूंकि, एसपी असलम का मुकाबला रहमान डकैत से होता है तो उन्हें ऐसी कार चाहिए थी जो ऑफ-रोडिंग और तेज रफ्तार में पीछा करने में माहिर हो।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में भट्टी जैसी तपती कार भी मिनटों में होगी ठंडी, बस अपना लें ये 5 आसान से टिप्स