बारिश के मौसम में कैसे रखें Electric Scooter का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
दिल्ली एनसीआर सहित पूरे भारत में बारिश का मौसम जारी है। ऐसे मौसम में Electric Scooter का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। बारिश के समय अपने स्कूटर का ...और पढ़ें

HighLights
इलेक्ट्रिक स्कूटर को खुली जगह में पार्क करने से बचें
बारिश के तुरंत बाद स्कूटर को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है
जंग से बचाव और समय पर सर्विसिंग स्कूटर के लिए जरूरी है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इन दिनों मानसून का समय चल रहा है। ऐसे मौसम में जब तेज बारिश होती है तो सभी तरह के वाहनों का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। बारिश के समय Electric Scooter का किस तरह से ध्यान रखना जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
खुली जगह में न करें पार्क
भारत में अधिकतर लोग अपने वाहन को खुली जगह में पार्क करते हैं। ऐसे मौसम में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को खुली जगह में पार्क करने से बचते हुए कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करना बेहतर होता है।
तुरंत न करें चार्ज
बारिश के समय भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने में परेशानी नहीं हो, लेकिन स्कूटर चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ सकता है। जिससे स्कूटर खराब भी हो सकता है।
घर पर ही करें चार्ज
कई निर्माताओं की ओर से ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं, जिनमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिया जाता है। बारिश के मौसम में ऐसे स्कूटर को बाहर चार्ज करने से बचना चाहिए, इसकी जगह अगर घर पर ही चार्ज करें तो न सिर्फ बैटरी लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है बल्कि स्कूटर को सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
खबरें और भी
जंग से बचाव जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई हिस्सों को लोहे से बनाया जाता है। बारिश के मौसम में इस तरह के हिस्सों पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए स्कूटर को ज्यादा पानी में नहीं चलाना चाहिए।
समय पर करवाएं सर्विस
अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो स्कूटर की सर्विस में देरी नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह समय पर ही सर्विस सेंटर पर ले जाकर स्कूटर को सर्विस करवाना अच्छा रहता है।