Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिवाली में सबसे लंबी रेंज वाले Electric Vehicle खरीदने का बना रहे हैं प्लान? देखें कारों की पूरी लिस्ट

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:53 PM (IST)

    Best Electric Cars 2022 भारत में एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज देने वाले कई इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं। ये सिगल चार्ज पर 590km की रेंज देने में सक्षम ह ...और पढ़ें

    Best Electric Vehicles With The Longest Range in India
    Best Electric Vehicles With The Longest Range in India

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Electric Vehicles With Longest Range: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और अगर आप इस दौरान एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

    इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे बड़ी चिंता इसके चार्जिंग को लेकर होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ई-वाहनों को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि एक बार चार्ज करने पर उनकी गाड़ी बहुत दूर तक सफर कर सके। इसलिए आज हम आपको भारत में मिलने वाली कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट बता रहे हैं जो सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा दूरी तय कर सकती है।

    BMW i4

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बीएमडबल्यू आई4 (BMW i4) का आता है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 590km की दूरी तय कर सकती है। इस कार में 83.9 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 335 bhp की पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस दमदार इंजन के साथ बीएमडबल्यू आई4 इलेक्ट्रिक कार को 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच सकती है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 69.90 लाख रुपये हैं। 

    ये भी पढ़ें-

    इस दिवाली 5 लाख के अंदर खरीदनी है कार? एक नजर में देखें सारे धांसू मॉडल्स की लिस्ट

    दिवाली में धांसू बाइक खरीदने का है प्लान? केटीएम के इन नए मॉडलों पर डालें नजर

    Kia EV6

    इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रेंज देने वाली किआ ईवी6 कार है। कंपनी ये दावा करती है कि कार कुल 528 किमी की रेंज का दावा करती है। इसके साथ ही इसमें 77.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें 400V और 800V और 350 kWh, 800V चार्जर का उपयोग करके इसे चार्ज किया जा सकता है। भारत में यह कार 59.95 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    Audi e-tron GT

    ऑडी ई-ट्रॉन भारत में 1.65 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बेची जाती है। भारत में आने वाला ऑडी का तीसरा ई-ट्रॉन मॉडल और यह सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। स्टैंडर्ड' जीटी 523 बीएचपी, 630 एनएम ऑल-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

    खबरें और भी