Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैकेनिक को हजारों रुपये देने से पहले तुरंत देख लें इंजन और टायर मेंटेनेंस के जादुई सीक्रेट्स, होगी बड़ी बचत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

    भारत में हर महीने लाखों दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें मोटरसाइकिल भी शामिल होती हैं। मोटरसाइकिल खरीदने के बाद इंजन और टायर की किस तरह से दे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों को खरीदा जाता है। इनमें बड़ी संख्‍या में मोटरसाइकिल भी शामिल होती हैं। मोटरसाइकिल खरीदने के बाद लंबे समय तक लापरवाही करने के कारण कई तरह के नुकसान होते हैं। जिसको ठीक करवाना काफी महंगा पड़ता है। मोटरसाइकिल के टायर और इंजन की किस तरह से देखभाल कर आसानी से हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

    करते हैं लापरवाही

    अक्‍सर लोग मोटरसाइकिल खरीदने के बाद लापरवाही करने लगते हैं। जिसके कारण मोटरसाइकिल को लंबे समय में काफी ज्‍यादा नुकसान होता है। 

    टायर का रखें ध्‍यान

    जब भी मोटरसाइकिल को चलाया जाता है तो सड़क के साथ सीधा संंपर्क टायर का ही होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि टायर में सही मात्रा में हवा का प्रैशर हो। ऐसा न होने पर ईंधन की खपत तो बढ़ ही जाती ही है साथ ही टायर की उम्र भी कम होने लगती है। कोशिश करें कि टायर में गर्मियों में नाइट्रोजन का उपयोग करें। इससे टायर जल्‍दी गर्म नहीं होते। वहीं अन्‍य मौसम में सामान्‍य हवा का भी उपयोग किया जा सकता है।

    समय पर सर्विस

    कई बार लोग अपनी मोटरसाइकिल की सर्विस करवाने में काफी देरी करते हैं। ऐसा करने से कई तरह की समस्‍याएं खुद ही आने लगती हैं। चलते हुए मोटरसाइकिल के इंजन का तापमान भी काफी ज्‍यादा हो जाता है, जिससे इंजन ऑयल आदि को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर सर्विस में देरी की जाए तो फिर इंजन ऑयल काफी जल्‍दी खराब हो जाता है। कुछ स्थितियों में तो इंजन ऑयल कम भी होने लगता है। जिससे इंजन पर ज्‍यादा लोड आ जाता है। लगातार ऐसा करने से इंजन की उम्र भी कम हो जाती है और खराब स्थिति में इंजन सीज तक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?

    खबरें और भी