Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Festive Season में खरीदने जा रहे नई कार, बजट बनाते समय रखें 5 बातों का ध्यान

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 08:30 AM (IST)

    Car Ownership Cost Tips अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इन 5 बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। जिसक ...और पढ़ें

    नई कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें।
    नई कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें।

    HighLights

    1. मेंटेनेंस कॉस्ट जैसा खर्चा बढ़ जाता है।
    2. नई कार के लिए इंश्योरेंस लेना पड़ता है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरू हो चुका है। इस दौरान तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां डिस्काउंट ऑफर देती है। वहीं, बहुत से लोग इन ऑफर को देखकर नई कार खरीदते हैं, लेकिन कार खरीदना सिर्फ शोरूम से गाड़ी निकालना भर नहीं है। कार के मालिक बनने के साथ ही कई जिम्मेदारियां भी आ जाती है। इसलिए कार खरीदने से पहले कुछ अहम बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। जिसके बारे में हम यहां पर आपको बता रहे हैं।

    कौन सी है वो 5 बातें

    नई कार खरीदने के लिए आपको उसकी कीमत, डाउन पेमेंट, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और बाकी चार्ज देना पड़ता है। वहीं, अगर आप लोन ले रहे हैं, तो फिर आपको हर महीने EMI देनी पड़ेगी। साथ ही आपको उसके दूसरे छोटे-मोटे खर्चों का भी ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं उन 5 बातों के बारे में जिनके बारे में आपको नई कार खरीदने से पहले जानना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Festive Offers देखकर खरीदने जा रहे हैं नई कार? पहले जान लीजिए नफा और नुकसान

    1. मेंटेनेंस कॉस्ट

    नई कार की रेगुलर सर्विस करवानी पड़ती है, जो बहुत ही जरूरी होती है। सर्विसिंग का खर्च कार के मॉडल और कंपनी के मुताबिक अलग-अलग होता है। समय के साथ कार के पार्ट्स खराब होने पर उन्हें बदले के लिए पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।

    2. रिपेयर का खर्च

    कार मशीनरी चीजें होती है, जिसमें खराबी आना लाजमी है। जिसकी मरम्मत के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको कुछ इमरजेंसी और एक्सीडेंट में रिपेयरिंग का खर्च भी बढ़ जाता है।

    3. लोकल एरिया की कंडीशन

    आप जिस इलाके में रहते हैं वहां की सड़कें खराब हैं तो आपकी कार जल्दी खराब हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आपके घर के पास पार्किंग नहीं है तो आपकी कार के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

    खबरें और भी

    4. इंश्योरेंस

    नई कार हो या फिर पुरानी दोनों को लिए ही इंश्योरेंस बहुत जरूरी है। इसके होने पर निश्चित रहते हैं। यह एक्सीडेंट या इस तरह के किसी और मामले में नुकसान की भरपाई करता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के इंश्योरेंस कवर भी चुन सकते हैं।

    5. कार की सर्विसिंग

    नई कार की सर्विस हमेशा ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करवाएं। ये आपको महंगी पड़ सकती है, लेकिन ट्रस्टेड होती है। अगर आप कार की सर्विस किली लोकल मैकेनिक के जरिए करवाते हैं तो यह आपको सस्ता पड़ सकता है, लेकिन ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर जैसा स्टैंडर्ड नहीं मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन पर खरीदें 5 लाख से भी सस्ती कार, लिस्ट में Maruti और Renault की गाड़ियां शामिल