Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत 5.65 लाख से शुरू

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 01:30 PM (IST)

    Cheapest 7-Seater Car: बड़े परिवारों के लिए 7-सीटर गाड़ियां हमेशा पहली पसंद रही है। हम यहां आपको टॉप-5 7-सीटर कारों के बारे बताएंगे जो आपके बजट में फि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 7-सीटर गाड़ियां भारतीय परिवारों के लिए बहुत पसंद की जाती हैं क्योंकि इनमें जगह और सुविधा दोनों मिलती हैं। Nissan, Renault, Maruti, Toyota, Kia और Citroen के पास इस कैटेगरी में कई विकल्प मौजूद हैं। हम यहां आपको 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियों के बारे में बताएंगे।

    Nissan Gravite

    यह भारत की सबसे नई और सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। 4 मीटर से छोटी होने के बाद भी इसमें तीन लाइनों में सीटें दी गई हैं। नया मॉडल होने की वजह से शुरुआती वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं, सिर्फ पहली 5,000 गाड़ियों के लिए। इसकी कीमत 5.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 8.94 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है।

    Renault Triber

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर है Renault Triber जिसमें 3-रो सीटें दी गई हैं। इसकी बीच वाली सीट जरूरत के हिसाब से आगे-पीछे की जा सकती है। आगर आपको सामान रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत है तो लास्ट लाइन की सीटों को पूरी तरह से बाहर भी निकाल सकते हैं। गर्मी के मौसम में आराम के हर रो की सीट्स के लिए एसी वेंट्स दिए गए हैं।

    वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो यह 5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 8.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है।

    यह भी पढ़ें- नई Maruti Dzire खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, जानिए कीमत फीचर्स और सेफ्टी का पूरा सच

    Mahindra Bolero

    महिंद्रा बोलेरो में अलॉय व्हील्स, टचस्क्रीन और स्टीयरिंग पर कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं लेकिन इसकी बनावट और फीचर्स थोड़े पुराने लग सकते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि 2025 मॉडल में सीटों को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 9.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    खबरें और भी

    Mahindra Bolero Neo

    इसके इंटीरियर में आधुनिक डिजाइन दिया गया है। इसकी आगे की सीटें आरामदायक है जिनमें लंबे कुशन और हाथ रखने के लिए आर्मरेस्ट दिए गए हैं। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें तो यह 8.69 लाख से लेकर 10.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Maruti Ertiga

    यह Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसकी आगे की सीटें चौड़ी और आरामदायक है। इसकी आखिरी लाइन में सिर और कंधों के लिए अच्छी जगह मिलती है जहां 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसमें एसी वेंट्स और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 8.80 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर 12.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

    यह भी पढ़ें- Himalayan 750 से लेकर BMW तक, भारत में जल्द आ सकती हैं 2-सिलिंडर वाली ये दमदार बाइक्स