चालान के लिए नहीं लगानी होंगी लोक अदालत में लंबी लाइनें, Evening Court में ऐसे निपटाएं पेंडिंग चालान
Traffic Challan: ट्रैपिक चालान भरने के लिए अब लोक अदालत में लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं। आप इवनिगं कोर्ट में जाकर भी अपना चालान कम या माफ करा सकते ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी गाड़ी का चालान कट गया है और आप लोक अदालत ही भीड़ और टोकन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते? अगर हां, तो आपके लिए इवनिंग कोर्ट अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शाम की अदालत में जाकर बिना किसी परेशानी के अपना चालान जमा कर सकते हैं।
चालान भरने में परेशानी
गाड़ी चलाते समय अगर ट्रैफिक चालान कट जाए तो उसे समय पर भरना जरूरी होता है। देरी होने पर लेट फाइन लग जाता है और मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है। बहुत से लोग लोक अदालत का इंतजार करते हैं क्योंकि वहां जुर्माना कम होने की संभावना होती है। आजकल लोक अदालत में बहुत लंबी लाइनें लगती हैं और कभी टोकन नहीं मिलता है तो कभी आपका चालान कोर्ट नहीं पहुंचता।
अगर आप गाड़ी बेचने के लिए कागजात क्लियर करना चाहते हैं या सामान्य चालान भरना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना लोक अदालत जाए अपना काम आसानी से निपटाने के लिए इवनिंग कोर्ट सबसे अच्छा तरीका है।
क्या है इवनिंग कोर्ट? toyota
इवनिंग कोर्ट ट्रैफिक चालान को कम पैसों में भरने का एक आसान तरीका है। यह अदालत सामान्य कोर्ट का समय खत्म होने के बाद लगती है। कोर्ट के कामकाजी दिनों में ही आप शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच जाकर अपना चालान निपटा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल 3 रुपए हुआ महंगा; जेब खाली होने से बचाएंगी तगड़ी माइलेज वाली ये 5 कारें, देखें लिस्ट
अप्लाई करने का तरीका
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर वहां Online Appointment for Evening Court लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर गाड़ी का नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपकी गाड़ी के जितने भी चालान बाकी हैं वे स्क्रीन पर दिखने लगेंगे। अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से कोर्ट, तारीख और समय का चुनाव करें। प्रोसेस पूरा करते ही टोकन मिलेगा, इसका प्रिंटआउट निकालें और तय समय पर कोर्ट पहुंचें।
जरूरी बातें और मोबाइल नंबर
इवनिंग कोर्ट की सुविधा के लिए यह ध्यान रखें कि बुकिंग के समय OTP उसी मोबाइल नंबर पर जाएगा जो आपकी गाड़ी की RC से लिंक है। अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो सबसे पहले 'वाहन पोर्टल' पर जाकर उसे सही कर लें। चालान में भारी छूट का लालच देने वाले किसी भी वेबसाइट या ऐप के चक्कर में न पड़ें नहीं तो आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं और जिससे चालान में पैसे तो शायद बच जाएंगे लेकिन फ्रॉड में डबल गंवा बैठेंगे।