Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में लॉन्च हो गई Toyota Land Cruiser FJ, क्या है इसकी कीमत फीचर्स और इंजन पावर

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:29 PM (IST)

    Toyota Land Cruiser: Toyota ने अपनी सबसे छोटी और किफायती SUV Land Cruiser FJ का लॉन्च कर दिया है। यह बॉक्सी डिजाइन वाली गाड़ी जल्द ही भारत में भी लॉन् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद Toyota ने अब जापान में अपनी सबसे छोटी Land Cruiser FJ लॉन्च कर दी है। Toyota इस मॉडल को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका निर्माण महाराष्ट्र में बनने वाले नए प्लांट में किया जाएगा जहां से इसे भारत में बेचने के साथ-साथ दूसरे देशों में निर्यात भी किया जाएगा। जापान में इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 4,500,100 येन (लगभग 27.75 लाख रुपए) रखी गई है।

    Modellista एक्सेसरीज पैकेज

    जापान में लैंड क्रूजर FJ के साथ तीन अलग-अलग एक्सेसरीज पैकेज दिए जा रहे हैं। इनमें से एक Modellista का एक्सेसरीज किट है। Modellist टोयोटा का एक प्रीमियम ब्रांड है जो गाड़ियों को कस्टमाइज करने और उनके लिए खास एक्सेसरीज बनाने का काम करता है। यह ब्रांड मुख्य रूप से Toyota और Lexus मॉडल के स्टाइलिंग पैकेज और इंटीरियर को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है।

    क्या हैं इसके फीचर्स?

    यह 4.56 मीटर लंबी एक 5-सीटर SUV है। Toyota के लाइनअप में इसे Hyryder और Fortuner के बीच रखा जाएगा। लोग बॉक्सी डिजाइन वाली SUV पसंद करते हैं और FJ बिल्कुल वैसी ही है। इसके ग्लोबल मॉडल के इंटीरियर में कई आधुनिक सुविधाएं हैं जैसे- 7 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन। इसके अलावा इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल का बी फीचर मिलता है।

    इंजन और पावर

    इसके ग्लोबल मॉडल में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है दो 164 bhp की पावर और 245nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो गाड़ी के चारों पहियों को पावर देता है। हालांकि, इस मॉडल में 2.8 लीटर का डीजल इंजन नहीं दिया गया है।

    खबरें और भी

    साथ ही, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर बाजार में मांग होती है तो भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में स्ट्रांग हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bihar EV Policy 2026: महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन पर मिलेगी बंपर सब्सिडी और टैक्स छूट, ऐसे उठाएं फायदा