New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx: इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर विकल्प, जानें डिटेल
Hyundai Venue Vs Maruti Fronx: Compact SUV सेगमेंट में हुंडई की ओर से वेन्यू को ऑफर किया जाता है। जिसका सीधा मुकाबला मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में हुंडई की ओर से वेन्यू को ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में नई जेनरेशन वेन्यू का सीधा मुकाबला Maruti Fronx के साथ होगा। इन दोनों एसयूवी में कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। किस कीमत पर इनको ऑफर किया जाता है। इनमें से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प (New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx फीचर्स
हुंडई की ओर से नई जेनरेशन वेन्यू को भारतीय बाजार में किया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में ट्वीन हॉर्न LED DRLs और क्वाड बीम LED हेडलैम्प्स, होराइजन LED पोजिशनिंग लैंप और रियर होराइजन LED टेल लैंप, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स, सिग्नेचर C-पिलर गार्निश और इन-ग्लास Venue एम्बलम, मसल्ड व्हील आर्च और डायमंड-कट 16-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल 12.3-इंच की कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल-टोन (डार्क नेवी और डव ग्रे) लेदर सीट्स, 2-स्टेप रियर सीट्स और इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट, रियर AC वेंट्स और विंडो सनशेड, कॉफी-टेबल सेंट्रल कंसोल और मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग, D-कट स्टेरिंग व्हील और प्रीमियम लेदर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स को दिया गया है।
वहीं Maruti Fronx में में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्पॉयलर, स्किड प्लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx इंजन
हुंडई की वेन्यू में निर्माता की ओर से कई इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल के दो इंजन विकल्प दिए गए हैं। जिनमें 1.2 लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन है, जिससे इसे 61 किलोवाट की पावर और 114.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगी। इस इंजन के साथ सिर्फ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
खबरें और भी
दूसरे पेट्रोल इंजन के तौर पर इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन का विकल्प दिया गया है। जिससे इसे 88.3 किलोवाट की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ छह स्पीड मैनुअल, आईएसजी और सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
1.5 लीटर की क्षमता का यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 85 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ एसयूवी को छह स्पीड मैनुअल, छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया गया है।
वहीं Maruti Fronx में 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx कीमत
हुंडई की ओर से नई जेनरेशन वेन्यू की एक्स शोरूम कीमत आठ लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.82 लाख रुपये है।
वहीं Maruti Fronx की एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- इन Compact SUVs ने मचाई सड़कों पर खलबली, क्या Brezza और Venue हुई Top 5 में शामिल?