Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार में म्यूजिक सिस्टम लगवाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, हो न जाएं ठगी के शिकार

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:36 PM (IST)

    भारतीय बाजार में कार एक्सेसरीज के अधिकांश डीलर्स ग्राहक को नकली म्यूजिक प्लेयर ओरिजिनल म्यूजिक सिस्टम के दाम पर सेल कर रहे हैं।चलिए आपको बताते हैं आप ...और पढ़ें

    Keep these things in mind before installing a music system in the car
    Keep these things in mind before installing a music system in the car

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक कार के मालिक है और आप अपनी कार में एक अच्छे क्वालिटी वाला म्यूजिक सिस्टम खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस सिस्टम को लगाने से पहले कई बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि बाद में आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े और आप किसी ठगी के शिकार न हो। चलिए आपको इससे जुड़ी कुछ जरुरी प्लाइट्स के बारें में बताते हैं।

    भारतीय बाजार में कार एक्सेसरीज के अधिकांश डीलर्स ग्राहक को नकली म्यूजिक प्लेयर ओरिजिनल म्यूजिक सिस्टम के दाम पर सेल कर रहे हैं। इसके कारण आपको बाद में चलकर परेशानी होने वाली है। कही आप ऐसी ठगी के शिकार न हो जाएं इससे पहले ही इन बातों को जान ले, चलिए आपको बताते हैं आप कैसे सही और गलत के बीच फर्क को समझ सकते हैं।

    कॉस्मेटिक डिटेल्स

    कार एक्सेसरीज को सेल करने वालो से म्यूजिक सिस्टम खरीदते समय उसकी कॉस्मेटिक डिटेल्स पर खास नजर रखें , ताकि आप समझ पाएं खुद ही की ये कब बना है और इसकी एक्सपायरी कब तक की है।  इसमें कंपनी का लोगो, उसकी पैकेजिंग, प्लेसमेंट, कलर को अच्छी तरह से जांच परख लें। इससे आपको प्रोडक्ट  नकली या फेक लग रहा है तो आप इसे तुरंत समझ सकते हैं।

    इन बातों का रखें ख्याल

    जब भी आप अपने कार में म्यूजिक सिस्टम लगवाने जाते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।  फेक प्रोडक्ट लाइटवेट हो सकते हैं आपको आसान भाषा में बताएं तो इनका वजन आपको काफी हल्का लगेगा और ओरिजिनल के मुकाबले इसका वजन कम हो सकता है। इसके साथ ही आपको अजीब सी इसमें केमिकल की महक भी आ सकती है। अगर आप ऑनलाइन अपने लिए मांग रहे हैं तो आपको एक बार रेटिग और कमेंट सेक्शन में जाकर ग्राहकों की प्रतिक्रिया जरूर देख लें। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Audi 2026 तक 20 नई कारें पेश करेगी, ईवी पर होगा अधिक ध्यान

    TATA और Mahindra की ईवी खरीदने में कंफ्यूजन? आसान भाषा में समझें दोनों में अंतर