जल्द लॉन्च हो सकते हैं Kia Seltos के 2 नए मॉडल्स, क्या है संभावित कीमत फीचर्स और इंजन की डिटेल्स
Kia Seltos New Variants: सेल्टोस के लाइनअप में दो नए वेरिएंट्स GTX(O) और X-Line(O) शामिल हो सकते हैं। ये मौजूदा टॉप वेरिएंट से भी बेहतर फीचर्स वाले हो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Seltos 2 नए टॉप मॉडल तैयार कर रही है जिसका नाम GTX(O) और X-Line(O) हो सकता है। इनके बारे में जानकारी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट के कागजों से मिली है जहां इन नामों का जिक्र किया गया है। हालांकि, अभी ये वेरिएंट्स कंपनी की आधिकारिक लिस्ट में शामिल नहीं है।
सही समय पर आया फैसला
Kia का यह फैसला Seltos के लिए बिल्कुल सही समय पर आया है। NDTV के मुताबिक, इस कार के लिए साल 2026 अच्छा रहा है क्योंकि अपडेट मिला है कि इसकी 6 लाख गाड़ियां बिक चुकी हैं और सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग भी मिली है। अब तक Kia इन मॉडल्स के जरिए इस SUV को लोगों के बीच और ज्यादा मशहूर बनाने की कोशिश कर रही है।
नए वेरिएंट का डिजाइन?
अभी के टॉप मॉडल्स की तरह GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स भी दिखने में काफी शानदार और प्रीमियम हो सकते हैं। GT-Line वर्जन में पहले की ही तरह दमदार बंपर, अलॉय व्हील्स और हरे रंग के ब्रेक कैलिपर्स मिल सकते हैं। वहीं, X-Line मॉडल में इसका खास मैट पेंट, काले रंग की डिजाइन डिटेलस बरकरार रह सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Victoris को पछाड़ ये बनी भारत की सबसे सुरक्षित पेट्रोल कार, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
संभावित फीचर्स
सबसे ज्यादा चर्चा इन नए मॉडल्स में मिलने वाले फीचर्स की है। उम्मीद है कि Kia अपनी हेड-अप डिस्प्ले तकनीक को वापस लाएगी जो पुराने Seltos में तो थी पर नए मॉडल में नहीं दी गई थी। इसके अलावा, कंपनी डैशकैम, एयर प्यूरीफायर और मेमोरी फंक्शन जैसे फीचर्स भी जोड़ सकती है। ये सभी खूबियां नए वेरिएंट्स को टॉप मॉडल से बेहतर बना सकती हैं।
खबरें और भी
सेफ्टी फीचर्स और तकनीक
NDTV के मुताबिक, Seltos के इन नए मॉडल्स में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा क्योंकि हाल ही में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इन गाड़ियों में 6 एयरबैग, ESC, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे। साथ ही इनमें लेवल-2 ADAS भी दे सकती है जिससे ये Seltos की सबसे सुरक्षित और एडवांस मॉडल बन जाएगी।
इंजन और संभावित कीमत
इंजन की बात करें तो दोनों नए मॉडल में दो विकल्प हो सकते हैं। पहला 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 7-सपीड ऑटोमौटिक गियरबॉक्स के साथ और दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन का होगा जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। Kia इन दोनों मॉडल्स GTX(O) और X-Line(O) को मई या जून 2026 तक लॉन्च कर सकती है जिसकी संभावित कीमत 19 से 22 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है।