Kia Syros के डीजल वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता Kia की ओर से Compact SUV के तौर पर Kia Syros को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके ...और पढ़ें
-1776667421632_v-1785677140484_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन के विकल्प के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी Kia Syros के डीजल वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Kia Syros Diesel कीमत
Kia की ओर से Syros के डीजल वेरिएंट के तौर पर HTK Plus को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम (Kia Syros Diesel Price) कीमत 11.96 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.20 लाख रुपये आरटीओ और करीब 50 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 12 हजार रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Kia Syros Diesel on road price करीब 13.77 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.77 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.77 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 17508 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.77 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17508 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Syros डीजल के लिए करीब 3.93 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 17.70 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Kia की ओर से Syros को निर्माता सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs के साथ होता है।