Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra XEV 9e Pack Three को खरीदकर है लाना, पांच लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने जाएगी कितनी EMI, जान लें

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan Mahindra की ओर से Electric SUV सेगमेंट में Mahindra XEV 9e को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसके टॉप वेरिएंट Pack Three को खरीदने का मन ...और पढ़ें

    Mahindra XEV 9e के Pack Three वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
    Mahindra XEV 9e के Pack Three वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Mahindra की ओर से XEV 9e को किया जाता है ऑफर
    2. Electric SUV को नंवबर 2024 में किया गया था पेश
    3. 5 लाख Down Payment के बाद जाएगी 43757 रुपये EMI

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में से एक Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में Electric SUV के तौर पर Mahindra XEV 9e की डिलीवरी को जल्‍द शुरू कर दिया जाएगा। Mahindra XEV 9e के टॉप वेरिएंट Pack Three को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो पांच लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra XEV 9e Pack Three Price

    Mahindra की ओर से XEV 9e के टॉप वेरिएंट के तौर पर Pack Three को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस Electric SUV के टॉप वेरिएंट को 32.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 32.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर इंंश्‍योरेंस और टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 1.39 लाख रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। टीसीएस चार्ज के तौर पर 30500 रुपये देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 32 रुपये हो जाती है।

    5 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर Mahindra XEV 9e के टॉप वेरिएंट Pack Three को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में पांच लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 2719669 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 2719669 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 43757 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 2719669 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 43757 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XEV 9e के Pack Three वेरिएंट के लिए करीब 9.55 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 41.75 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Mahindra की ओर से XEV 9e को Electric SUV सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Tata Sierra EV के साथ होगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद MG ZS EV, BYD Atto3 जैसी Electric SUVs के साथ होता है।