Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra BE6 और XEV9e ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन हुईं 30 हजार से ज्‍यादा बुकिंग, कंपनी को मिले 8472 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 11:59 AM (IST)

    Mahindra EV Booking 2025 महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले दो नई जेनरेशन Electric SUVs के तौर पर Mahindra BE6 और XEV9e को लॉन्‍च किया गया था। दोनों ही एस ...और पढ़ें

    Mahindra BE6 और XEV9e के लिए पहले दिन कंपनी को कितनी मिली बुकिंंग। जानें डिटेल।
    Mahindra BE6 और XEV9e के लिए पहले दिन कंपनी को कितनी मिली बुकिंंग। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Mahindra BE6 और XEV9e के लिए जारी है बुकिंग
    2. पहले ही दिन कंपनी को मिली 30 हजार से ज्‍यादा बुकिंग
    3. एडवांस बुकिंग से कंपनी को मिले 8472 करोड़ रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्‍च की गई नई जेनरेशन Electric SUVs Mahindra BE6 और Mahindra XEV9e के लिए बंपर बुकिंग्‍स (Mahindra EV Booking 2025) मिली हैं। कंपनी की ओर से दोनों एसयूवी की बुकिंग को लेकर क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra BE6 और XEV9e को मिली बंपर बुकिंग

    महिंद्रा की ओर से 14 फरवरी 2025 से ही दो नई Electic SUVs के तौर पर लाई गई Mahindra BE6 और Mahindra XEV9e के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले ही दिन दोनों एसयूवी के लिए हजारों बुकिंग्‍स मिली हैं।

    कितनी मिली बुकिंग

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी के लिए पहले ही दिन में 30179 यूनिट्स की बुकिंग्‍स मिली हैं। इन सभी बुकिंग्‍स को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड्स के जरिए किया गया है। जिससे कंपनी को एडवांस बुकिंग के तौर पर 8472 करोड़ रुपये हासिल (EV First Day Earning 2025) हुए हैं।

    किस गाड़ी के लिए कितनी बुकिंग

    महिंद्रा की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि किस गाड़ी के लिए कितनी यूनिट्स बुक की गई हैं। कंपनी के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बुकिंग Mahindra XEV9e के लिए की गई हैं। जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के लिए कुल बुकिंग्‍स में 56 फीसदी हिस्‍सा है। वहीं Mahindra BE6 के लिए 44 फीसदी बुकिंग्‍स मिली हैं। इन दोनों ही एसयूवी के टॉप वेरिएंट Pack Three के लिए सबसे ज्‍यादा बुकिंग मिली हैं।

    खबरें और भी

    कब से किस वेरिएंट की शुरू होगी डिलीवरी

    महिंद्रा अपनी दोनों ही एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर चुकी है। लेकिन इनकी डिलीवरी को March 2025 के मध्‍य से शुरू किया जाएगा। सबसे पहले टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी शुरू होगी। इसके बाद June 2025 से Pack Three Select की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इसके बाद July 2025 में Pack Two, August 2025 में Pack One Above और बेस वेरिएंट Pack One की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

    कितनी है कीमत

    Mahindra की ओर से BE6 को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जा रहा है।

    वहीं Mahindra XEV 9e की एक्‍स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 30.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे चार वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

    किनसे है मुकाबला

    महिंद्रा की BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।