Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra BE6 के बेस वेरिएंट Pack One में मिलते हैं कैसे Features, क्‍या होगी Range और कीमत?

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 10:00 AM (IST)

    Mahindra की ओर से कुछ समय पहले ही नई Electric SUV के तौर पर BE6 को लाया गया है। जल्‍द ही एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू किया जाएगा। Mahindra BE6 के बेस ...और पढ़ें

    Mahindra BE6 की Electric SUV के बेस वेरिएंट Pack One को खरीदना कितनी समझदारी, जानें डिटेल।
    Mahindra BE6 की Electric SUV के बेस वेरिएंट Pack One को खरीदना कितनी समझदारी, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Mahindra BE6 के बेस वेरिएंट के तौर पर किया जाता है Pack One को ऑफर
    2. कंपनी की ओर से एसयूवी में दिए जाते हैं कई बेहतरीन फीचर्स, बैटरी और मोटर
    3. नई Electric SUV को 18.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया गया

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी को ऑफर करने वाली निर्माता Mahindra की ओर से नई Electric SUV के तौर पर Mahindra BE6 को लाया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Pack One में किस तरह की खासियत को दिया जाता है। क्‍या इसे खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra कर रही है BE6 को ऑफर

    महिंद्रा की ओर से नई जेनरेशन Electric SUV के तौर पर BE6 को कुछ समय पहले ही लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी के लिए बुकिंग को भी 14 फरवरी से शुरू किया जाएगा। ऐसे में इसके बेस वेरिएंट Pack One को कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया है। साथ ही इसमें दमदार बैटरी और मोटर को भी ऑफर किया जा रहा है।

    Mahindra BE6 Pack One Battery and Motor

    महिंद्रा की ओर से BE6 के बेस वेरिएंट Pack One में 59 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा रहा है। जिसे फुल चार्ज के बाद 557 किलोमीटर की MIDC रेंज मिल सकती है। इसमें रेंज को बढ़ाने के लिए रीजनरेशन लेवल को भी दिया गया है। एसयूवी में लगी मोटर से 170 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को सिंगल पेडल ड्राइव के साथ ही रेंज, एवरीडे, रेस, स्‍नो और कस्‍टम ड्राइविंग मोड्स के साथ लाया जा रहा है।

    Mahindra BE6 Dimensions

    महिंद्रा की ओर से BE6 को 4371 एमएम की लंबाई के साथ लाया जाएगा। इसकी चौड़ाई को 1907 एमएम और ऊंचाई को 1627 एमएम रखा गया है। एसयूवी का व्‍हीलबेस 2775 एमएम है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 207 एमएम है और सामान रखने के लिए 45 लीटर फ्रंट के साथ 455 लीटर का बूट स्‍पेस दिया गया है।

    खबरें और भी

    Mahindra BE6 Features

    महिंद्रा BE6 एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसके बेस वेरिएंट में एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, 12.3 इंंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फ्रंक के साथ ड्रेन होल, इलूमिनेटड लोगो, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम टर्न इंडीकेटर्स, रियर स्‍पॉयलर, फैब्रिक सीट्स, 18 इंच स्‍टील व्‍हील, एप स्‍टोर, छह स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम, एलेक्‍सा और चैट जीपीटी, चार्जिंग लिमिटर, कनेक्टिड कार सूट, ड्राइविंग एनालेक्टिस, ओटीए अपडेट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, पुश बटन स्‍टार्ट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, चार्जिंग पोर्ट, टीपीएमएस अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, सिंगल जोन ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, ऑटो वाइपर, कंसोल स्‍टोरेज कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Mahindra BE6 Safety Features

    महिंद्रा की ओर से BE6 एसयूवी में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईएसपी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा रहा है।

    Mahindra BE6 Price and Delivery time

    महिंद्रा की ओर से BE6 के बेस वेरिएंट Pack One की एक्‍स शोरूम कीमत को 18.90 लाख रुपये रखा गया है। 14 फरवरी 2025 से इसके लिए बुकिंग की जा सकेंगी और अगस्‍त 2025 से इसकी डिलीवरी को देना शुरू किया जाएगा।