Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Brezza: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी होगी बेहतर, पढ़ें खबर
Mahindra xuv 3xo Vs Maruti Brezza: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 3एक्सओ को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का मुकाबला मारुति ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की से बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जाते हैं। इनमें से महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। जिसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza के साथ होता है। दोनों एसयूवी में इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Brezza इंजन
Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो और तीन सिलेंडर टर्बो टीजीडीआई इंजन का विकल्प दिया जाता है। इसके सामान्य 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 111 हॉर्स पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके 1.2 लीटर टर्बो टीजीडीआई इंजन से 131 हॉर्स पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो डीजल सीआरडीई इंजन भी दिया जाता है, जिससे एसयूवी को 86 किलोवाट की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल इंंजन से 18 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे ती है।
वहीं Maruti Brezza में 1.5 लीटर की क्षमता का के15सी स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 103.1 पीएस की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस एसयूवी को एक लीटर में 19.89 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एसयूवी 19.80 किलोमीटर की माइलेज देती है।
Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Brezza फीचर्स
Mahindra XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा, ADRENOX Connect, Level-2 ADAS, Harman Kardon Audio सिस्टम, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
खबरें और भी
वहीं Maruti Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, नौ इंच स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्टर हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, गियर शिफ्ट इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Brezza कीमत
Mahindra XUV 3XO को शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपये है।
वहीं Maruti Brezza की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.01 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV बाजार में मारी बाजी, रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने मचाई खलबली