विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Dzire 2024 के Top वेरिएंट ZXI+ को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Updated: Sun, 17 Nov 2024 10:00 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 को हाल में लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना ...और पढ़ें

मारुति डिजायर के टॉप वेरिएंट ZXI+ के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
मारुति डिजायर के टॉप वेरिएंट ZXI+ के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Dzire 2024 के Top वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है
  2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 14243 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti की ओर से Dzire 2024 को 11 नवंबर 2024 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। नई जेनरेशन डिजायर को Compact Sedan Car Segment में ऑफर किया गया है। अगर आप भी इस एसयूवी के Top वेरिएंट ZXI+ को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Dzire 2024 ZXI+ Price

Maruti की ओर से Dzire 2024 के Top वेरिएंट के तौर पर ZXI+ को ऑफर किया गया है। कंपनी इस Sedan Car के Top वेरिएंट के मैनुअल वर्जन को 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए 67830 रुपये आरटीओ, 48416 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 1085246 रुपये हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 को चुनौती देने आएगी नई Honda Amaze, जारी हुए स्‍कैच से मिल रही डिजाइन और फीचर्स की जानकारी

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Dzire 2024 के Top वेरिएंट ZXI+ को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 885246 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 885246 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 14243 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 885246 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14243 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire 2024 के ZXI+ वेरिएंट के लिए करीब 3.11 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 13.96 लाख रुपये देंगे।

किनसे होता है मुकाबला

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, इन 3 Sedan Cars में भी मिलती है बेहतरीन सुरक्षा