Maruti Dzire vs Honda Amaze, कौन सी सेडान कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? पढ़ें पूरी डिटेल्स
Maruti Dzire vs Honda Amaze: अगर आप इन दोनों सेडान कारों में से किसी एक को खरीदने का सोत रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी गाड़ी आपके लि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में छोटी सेडान कारों में Maruti Dzire और Honda Amaze दोनों को ही बहुत पसंद किया जाता है। इसके पीछे की वजह है इनकी कम कीमत, अच्छे फीचर्स और बेहतर माइलेज। अगर आप ऑटोमैटिक Sedan खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि दोनों में से किसका माइलेज ज्यादा अच्छा है।
इंजन में कौन बेस्ट?
दोनों ही कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और दोनों ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। हालांकि, इनके इंजन में मामूली फर्क है। Dzire में तीन-सिलिंडर वाला इंजन है तो वहीं Amaze में 4-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इससे Honda Amaze चलाने में ज्यादा सिंपल और स्मूद महसूस होती है।
पावर में कौन आगे?
अगर हम दोनों कारों के बीच पावर की बात करें तो Honda Amaze ज्यादा बेहतर दिखती है। इसका इंजन लगभग 90 हॉर्सपावर की ताकत देता है जबकि Dzire लगभग 82 हॉर्सपावर देती है। लेकिन टॉर्क के मामले में Dzire थोड़ी आगे है और यह लगभग 113nm का टॉर्क जनरेट करती है।
शहर में किसका माइलेज बेहतर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर दोनों कारों के बीच शहर के माइलेज को लेकर तुलना की जाए तो Amaze एक लीटर पेट्रोल में लगभग 9.94 किमी चलती है। वहीं, दूसरी तरफ Maruti Dzire 11.61kmpl का माइलेज देती है। अगर शहरों में देखा जाए तो पेट्रोल खपत के मामले में Dzire बेहतर साबिक होती दिखती है।
खबरें और भी
हाईवे पर किसका माइलेज अच्छा?
हाईवे पर भी Dzire का माइलेज ज्यादा बेहतर है। हाईवे पर कार ड्राइव करने पर Amaze 19.46kmpl (ARAI) का माइलेज देती है जबकि Dzire 25.71kmpl (ARAI) का माइलेज देती है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो Maruti Dzire की कीमत 7.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और Honda Amaze ऑटोमैटिक 9.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में आती है।