इस एक्टर ने Maruti Suzuki Jimny दिया Mercedes वाला लुक, मैट ब्लैक लुक ने खींचा सबका ध्यान
Maruti Suzuki Jimny: अभिनेता फरदीन खान को एक मॉडिफाइन Maruti Suzuki Jimny चलाते हुए देखा गया है जिसमें मैट ब्लैक रैप, नई ग्रिल और चौड़े टायर जैसे कई ब ...और पढ़ें

IMAGE SOURCE: VOOMPLA

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। No Entry और Heyy Babyy जैसी फिल्मों अपनी एक्टिंग के लिए लोकप्रिय एक्टर फरदीन खान को एक मॉडिफॉइड Maruti Suzuki Jimny चलाते हुए देखा गया है। अभिनेता की SUV में थोड़ा बदलाव किया गया है। मॉडिफिकेशन को हल्का रखते हुए उन्होंने SUV में कुछ बदलाव कराए हैं जिससे यह बाजार में आने वाली मॉडल से अलग दिखती है।
मैट ब्लैक रैप
सबसे पहले तो ऐसा लगता है कि अभिनेता ने ऑफ-रोड सक्षम SUV पर मैट ब्लैक रैप लगाया है। बता दें कि, यह मॉडल Nexa Bule, luish Black, Pearl Arctic, Granite Gray, Sizzling Red और Kinetic Yellow कलर विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। अभी तक Maruti ने इस गाड़ी के लिए ऑल-ब्लैक विकल्प पेश नहीं किया है।
Actor Fardeen Khan has heavily modified his ₹12 lakh Suzuki Jimny, making it look like a much more expensive Mercedes G-Wagon. He is now seen driving it everywhere.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 7, 2026
There was a time when Fardeen Khan's father, Feroz Khan, was one of Bollywood's biggest actors, and Fardeen… pic.twitter.com/PX8jE7KlQM
ग्रिल और बंपर में बदलाव
इसके अलावा, स्टॉक वर्जन पर मिलने वाले वर्टिकल स्लैब वर्जन के उलट हनीकॉम्ब पैटर्न वाली एक अलग ग्रिल के इस्तेमाल से इस मॉडल का आकर्षण और बढ़ गया है। यह डिजाइन आमतौर पर इंटरनेशनल मॉडल पर देखा जाता है। इसे एक अलग बंपर दिया गया है जो बैश प्लेट और हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ एक मजबूत डिजाइन लगता है। फॉग लैंप को भी बदलकर पीली रोशनी वाला कर दिया गया है।
टायर और अलॉय व्हील्स
फ्रंट बंपर में एक गार्निश है जो OVRMs से मिलता है जिससे उन्हें मैटेलिक लुक मिलता है। इसी तरह का गार्निश SUV के दरवाजों पर भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि अभिनेता ने स्टॉक मॉडल की तुलना में चौड़े टायरों का अपग्रेड किया है। बता दें कि, स्टॉक वर्जन 195/80 R15 टायरों के साथ आता है। हालांकि, इसमें अलॉय व्हील नहीं दिख रहे हैं।
कितनी है कीमत?
वर्तमान में Maruti Suzuki Jimny की शुरुआती एक्स-शोरूम कीत 12.39 लाख रुपए है जो 14.52 लाख रुपए तक जाती है। छोटे आकार वाली इस साधारण दिखने वाली इस SUV को ऑफ-रोड पर एक शानदार परफॉर्मर माना जाता है।