Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Car Tips: वाइपर से लेकर ब्रेक्स तक, बारिश में सेफ ड्राइविंग के लिए कर लें ये 5 जरूरी काम

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:00 PM (IST)

    Monsoon Driving Tips: मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनी कार में वाइपर, टायर, ब्रक जैसी जरूरी चीजें समय पर चेक कराएं। इससे बारिश के दिनों में स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम भयंकर गर्मी से तो राहत दिलाता है लेकिन बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी चलाना आसान नहीं होता। जलभराव, कीचड़ और विजिबिलिटी कम होने से गाड़ी खराब होने या दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में आपकी गाड़ी रास्ते में अचानक न थमे और आपका सफर सुरक्षित रहे। इसके लिए मानसून से पहले अपनी कार में य 5 जरूरी काम करवा लें।

    वाइपर ब्लेड्स और वॉशर लिक्विड

    बारिश में कार ड्राइव करते समय सबसे बड़ी चुनौती सामने का रास्ता साफ न दिखना है। अगर वाइपर चलाने पर कांच पर निशान आ रहे हैं या रबर की आवाज आ रही है तो वाइपर ब्लेड्स को तुरंत बदलें। वॉशर लिक्विड टैंक में पानी के साथ थोड़ा सा वाइपर क्लीनर या शैंपू जरूर मिलाएं जिससे शीशे पर चिपकी गंदगी तुरंत बदल दें।

    वॉशर लिक्विड टैंक में पानी के साथ थोड़ा सा वाइपर क्लीनर या शैंपू जरूर मिलाएं जिससे शीशे पर चिपकी गंदगी तुरंत साफ हो सके।

    टायरों की ग्रिप और प्रेशर

    गीली सड़कों पर फिसलने से बचाने का काम सिर्फ आपकी कार के टायरों का ही होता है। ध्यान रहे कि अगर टायर घिस चुके हैं तो कार गीली सड़क पर स्लिप हो सकती है। साथ ही, स्पेयर टायर की हवा भी चेक कर लें क्योंकि इमरजेंसी मे वही काम आएगी।

    ब्रेक और पेडल

    पानी में ब्रेक का असर थोड़ा कम हो जाता है इसलिए मानसून से पहले ब्रेक सिस्टम को चेक कराना बहुत ही जरूरी है। सर्विस सेंटर जाकर ब्रेक पैड, ब्रेक शू और ब्रेक ऑयल की स्थिति जरूर जांचें। अगर ब्रेक दबाने पर कोई अजीब सी आवाज आ रही है तो उसे तुरंत ठीक कराएं।

    खबरें और भी

    लाइट्स और फॉग लैंप्स

    तेज बारिश के दौरान विजिबिलिटी बहुत ही कम हो जाती है। ऐसे में सड़क पर साफ देखने और दूसरों को अपनी कार दिखाने के लिए हेडलाइट्स का सही होना जरूरी है। कार की हेडलाइट्स, टेललाइट्स, इंडिकेटर्स और फॉग लैंप्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर शीशों या लाइट के कवर पर धुंध जमती है तो उसे साफ करवाएं।

    बैटरी और वायरिंग

    बारिश में नमी की वजह से कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जल्दी खराब हो सकता है। बैटरी के टर्मिनल्स को साफ रखें और उन पर ग्रील लगाएं जिससे जंग न लगे। अगर आपकी बैटरी पुरानी हो चुकी है तो उसे चेक कराएं जिससे बारिश में स्टार्ट होने में दिक्कत आए। मानसून आने से पहले से छोटे लेकिन बहुत जरूरी काम कराकर आप बारिश के दिनों में भी अपनी कार से सुरक्षित और आरामदायक सफर का मजा लें।

    यह भी पढ़ें- Monsoon Driving Tips: बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल, सफर रहेगा सुरक्षित