Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    April 2026 में लॉन्च हो सकती हैं ये 5 नई कारें, लिस्ट में Volkswagen से लेकर MG तक हैं शामिल

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    April Car Launches: अप्रैल 2020 भारतीय ऑटो बाजार के लिए खास होने वाला है। इस महीने कई शानदार SUV, इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक खास महीना साबित हो सकता है। इसमें कई लॉन्च और उनकी कीमतें बताई जाएंगी और नए मॉडल पेश किए जाएंगे। कुछ गाड़ियां पहले ही दिखाई जा चुकी हैं लेकन उनकी कीमत अप्रैल में पता चलेगी। इस दौरान अलग-अलग तरह की कई जरूरी गाड़ियां भी सामने आएंगी।

    Volkswagen Taigun Facelift

    भारत में 9 अप्रैल को Volkswagen की नई Taigun लॉन्च होगी। इस नए मॉडल में गाड़ी के लुक और फीचर्स को बेहतर बनाया जाएगा। उम्मीद है कि इसके 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी के अंदर का हिस्सा और डिजाइन भी थोड़ा बदला हुए दिखेगा।

    MG Majestor

    MG Majestor फरवरी 2026 में लॉन्च हुई थी और यह असल में Gloster का नया मॉडल है। इस SUV का फ्रंट पहले से ज्यादा दमदार दिखता है। इसमें नए अलॉय व्हील और ज्यादा सुविधाओं वाला केबिन दिया गया है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और यह 4 कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसकी डिलीवरी मई 2026 में शुरू होगी।

    Mercedes-Benz CLA

    Mercedes-Benz इस महीने अपनी इलेक्ट्रिक CLA लॉन्च करेगी। यह एक शुरआती लेवल की इलेक्ट्रिक Sedan Car होगी जो दो मॉडल, CLA 200 और CLA 250+ में मिलेगी। यह कार एक बार चार्ज करने पर 792 किमी तक चल सकती है। इसमें 14-इंच की टचस्कीन, ग्लास रूफ, 101-लीटर का फ्रंट ट्रंक और वेंटिलेशन दिया गया है। इसकी आगे की सीटों में हीटिंग और मसाज की सुविधाएं भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Toyota Urban Cruiser Ebella

    Toyota अप्रैल में अपनी Urban Cruiser Ebella की कीमत की घोषणा कर सकती है। Maruti की इलेक्ट्रिक कार तकनीक वाली यह कार 40kWh और 61kWh के दो बैटरी दो ऑप्शन में आती है। इसकी बड़ी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 543 किमी तक चल सकती है।

    Nissan Tekton

    अप्रैल में Nissan अपनी Tekton SUV को दुनिया के सामने पेश कर सकती है। यह गाड़ी असल में नई Renault Duster का ही अलग रूप है लेकिन इसका डिजाइन और इंटीरियर बिल्कुल अलग होगा। इसके दो डिजाइन पहले सामने आए हैं, उनमें कनेक्टेड DRL लाइटें, पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई वाली टेल लाइट और अलॉय व्हील्स दिखाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- EV Care Tips: आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो सकती है बेकार? इन 5 गलतियों से बचें और बढ़ाएं लाइफ