Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ola, Hero या TVS: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड है सबसे ज्यादा, कीमत सिर्फ 44,990 रुपए

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:29 PM (IST)

    High Speed Electric Scooters: अगर आप कम कीमत में तेज-स्पीड वाली 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां 5 बेस्ट ऑप्शन के बारे में बत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इलेक्ट्रिस स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और आपको लगता है कि तेज-स्पीड वाले स्कूटर की कीमत बहुत ज्यादा होती है तो आप गलत हैं। मार्केट में कई कंपनियों के स्कूटर मौजूद हैं जो 60 हजार रुपए के बजट में मिल जाते हैं। इन स्कूटरों की स्पीड अच्छी होती है जिससे शहर के ट्रैफिक में आप इन्हें आराम से चला सकते हैं।

    TVS Orbiter V1

    यह TVS का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान (BaaS) के साथ इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है। इस प्लान के लिए आपको हर महीने 862 रुपए का चार्ज देना होगा। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 86 किमी तक की रेंज दे सकती है जिसकी टॉप स्पीड 68kmph है।

    Vida VX2 GO

    Hero कंपनी की Vida ब्रांड के स्कूटर बहुत पसंद किए जा रहे हैं। BaaS प्लान की वजह से यह काफी सस्ते हो गए हैं। इस प्लान के साथ इसका Vida VX2 Go मॉडल आपको सिर्फ 44,990 रुपए (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगा। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 92 किमी तक चल सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है।

    Ola SX1

    Ola Electric ने अपने सबसे सस्ते मॉडल की कीमत कई बार घटाकर 50 हजार रुपए तक कर दी थी। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 (एक्स-शोरूम) है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 108 किमी तक चल सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात ही इसकी स्पीड जो 90kmph तक जाती है।

    खबरें और भी

    Zelio Gracy I

    भारतीय ऑटो मार्केट में कम बजट वालों के लिए Zelio Gracy I एक अच्छा विकल्प है। इस Zelio Gracy I की कीमत 54,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 70 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, अगर इसके टॉप स्पीड की बात करें तो यह 65kmph जा सकती है।

    Bounce Infinity E1

    भारत के स्कूटर मार्केट में TVS, Vida और Ola के बाद Bounce Infinity E1 भी काफी अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55,000 रुपए है। इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आपको 70 किमी की रेंज मिल सकती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड की बात करें तो यह 65kmph तक जाती है।

    यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान दिखी Bajaj की ADV मोटरसाइकिल, क्या मिलेंगे फीचर्स और कितना पावरफुल होगा इंजन