Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टेस्टिंग के दौरान दिखी Bajaj की ADV मोटरसाइकिल, क्या मिलेंगे फीचर्स और कितना पावरफुल होगा इंजन

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 07:36 PM (IST)

    Bajaj ADV: बजाज भारतीय मार्केट के लिए 125cc और 250cc सेगमेंट में नए एडवेंचर बाइक ला रही है। KTM इंजन और बेहतर सस्पेंशन वाली इस बाइक को हाल ही में टेस् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj कंपनी ने देश के बढ़ते हुए एडवेंटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस आने वाली Bajaj Adaptive बाइक का पहला प्रोटोटाइप टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और अब एक बार फिर इसकी टेस्टिंग वाली गाड़ी को भारतीय सड़कों पर देखा गया है। Bajaj ने पहले ही घोषणा की थी कि वह देश में 125cc और 250cc सेगमेंट में एक नई ADV बाइक लॉन्च करेगी।

    कैसा होगा डिजाइन?

    जैसे कि पहले बताया गया है कि हाल ही में Bajaj ADV को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पाई शॉट्स में साइड से देखने पर बाइक में एक लंबा बीक, लंबे सफर वाला सस्पेंशन, सीधे बैठने की पोजीशन और एक सिंगल-पीस सीट नजर आती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि ब्रांड एक एडवेंचर-टूरर बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

    सस्पेंशन सिस्टम

    इसके अलावा, राइडर के घुटनों के पास से इसका फ्यूल टैंक पतला दिखता है जिससे यह पता चलता है कि बाइक राइडर्स को खड़े होकर चलाने में भी मदद कर सकती है। बाइक में आगे की तरफ ट्विन टेलीस्कोपिक फॉर्क्स मिलने की उम्मीद है। इसके पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाने की भी संभावना है।

    संभावित इंजन

    BAJAJ ADV बाइक के टेस्टिंग मॉडल की सबसे बड़ी खासियक इसका इंजन और चेसिस पैकेज है। इस बाइक के इंजन का बाहरी हिस्सा Bajaj के मौजूदा इंजन जैसा नहीं है बल्कि इसका कनेक्शन KTM के मौजूदा 250cc इंजन से दिखाई देता है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी इसमें KTM से लिया गया सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन इस्तेमाल कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BMW को टक्कर देने आ रही है Norton की नई बाइक, सामने आई इसके फीचर्स और माइलेज की डिटेल