BMW को टक्कर देने आ रही है Norton की नई बाइक, सामने आई इसके फीचर्स और माइलेज की डिटेल
Norton Atlas: नॉर्टन मोटर्स भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड एडवेंचर बाइक एटलस और एटलस जीटी लॉन्च करने जा रही है। 585cc इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस यह बाइक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Norton Atlas भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली मिडिल-वेट एडवेंचर बाइक्स में से एक है। अब तक ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला BMW F 450 GS से होगा। आइए इस बाइक की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।
दोनों बाइक्स का इंजन
Norton Atlas और Atlas GT बाइक्स के बीच में एक 585cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। 270-डिग्री क्रैंकशाफ्ट के साथ यह इंजन 9,300rpm पर 69bhp की पावर और 7,300rpm पर 57.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके लिए Norton ने मल्टी-पॉइंट सीक्वेंशियल फ्यूल इंजेक्शन और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल का इस्तेमाल किया है।
गियरबॉक्स और क्लच सिस्टम
इस इंजन की पावर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के जरिए पहिए तक पहुंच जाता है तो एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है। ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बाइक में केबल से चलने वाला असिस्ट और स्लिप वेट क्लच दिया गया है जो तेज और आक्रामक तरीके से गियर बदलने के दौरान काम आएगा।
Norton Atlas और GT का हार्डवेयर
इन बाइक्स का इंजन स्टील ट्रेलिस फ्रेम में फिट किया गया है जिसमें कास्ट एल्युमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है। इसके आगे के हिस्से में KYB 43mm का अपसाइड-डाउन फॉर्क्स दिए गए हैं। यह 180mm व्हील ट्रैवल और पूरी तरह से एडजस्ट होने की सुविधा के साथ आते हैं। इसके पीछे के हिस्से में KYB का मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह भी 180mm व्हील ट्रैवल और फुल एडजस्टेबिलिटी की सुविधा के साथ आते हैं।
खबरें और भी
कैसा है ब्रेकिंग सिस्टम?
इस बाइक के आगे के हिस्से में ब्रेकिंग के लिए 310mm के सेमी-फ्लोटिंग डिस्क दिए गए हैं जो रेडियली माउंटेड बायहब्रे कैलीपर्स के साथ आते हैं। वहीं, इसके पीछे के हिस्से में 270mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस बाइक में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का गियर व्हील दिया गया है। ग्राहकों को इसमें कास्ट अलॉय या स्पोक स्टील व्हील्स चुनने का विकल्प मिलता है।
Atlas और GT के फीचर्स
Atlas बाइक में कई सारे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं जिसमें मुख्य रूप से बॉश का 10.3MB सिक्स-एक्सिस IMU सिस्टम शामिल है। इस बाइक राइडर की मदद के लिए कई तरह के फीचर्स को सपोर्ट करती है जैसे- ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, ABS, ट्रैक्टिव एफर्ट कंट्रोल, डायनेमिक क्रूज कंट्रोल, टोटल व्हीली कंट्रोल, रियर लिफ्ट मिटिगेशन और रियर स्लाइड कंट्रोल।
राइडर्स अपनी जरूरत के हिसाब के 5 अलग-अलग राइड मोड्स चुन सकते हैं- Urban, Rain, Sport, Tour और Enduro।
Norton Atlas और Atlas GT लाइटिंग
लाइटिंग की बात करें तो Atlas बाइक में LED-ट्विन-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है जो डायनेमिक इंटेंसिटी एडजस्टमेंट और खास सिग्नेटर DRLs के साथ आती हैं। आगे के टर्न इंडिकेटर्स को बहुत ही सफाई से हैंडगार्ड्स के अंदर ही फिट किया गया है। इसके पीछे के हिस्से में 3 इन 1 LED यूनिट दी गई है जिसमें टेललाइट और इंडिकेटर्स दोनों एक साथ शामिल हैं। Norton का दावा है कि यह बाइक 23kmpl तक का माइलेज देती है।