Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Sierra EV की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, शानदार फीचर्स के साथ मिल सकती है 500 किमी की रेंज

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 03:07 PM (IST)

    TATA Sierra EV: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार TATA Sierra EV लॉन्च करने वाली है। शानदार डिजाइन और 500 किमी तक की दमदार रेंज वाली SUV जून ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors 30 जून 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Sierra EV का फाइनल मॉडल पहली बार दुनिया के सामने ला जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले Auto Expo 2020 में एक कॉंसेप्ट के रूप में दिखाया गया था और फिर Auto Expo 2023 में भी इसे दोबारा प्रदर्शित किया गया था।

    किससे होगा मुकाबला?

    TATA Sierra EV को कंपनी की बढ़ती EV रेंज में Curvv EV और Harrier EV के बीच रखा जाएगा। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला इस सेगमेंट की कई इलेक्ट्रिक SUV कारों से होगा जिसमें Creta Electric, Mahindra BE6, MG ZS EV, Maruti E Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella और Vinfast VF6 शामिल हैं।

    TATA Sierra EV का डिजाइन

    यह काफी हत तक पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसी दिखेगी लेकिन इसमें EV वाले खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे। इसके सामने का हिस्सा बंद और बॉडी के रंग की ग्रिल के साथ आएगा जो इसे एक मॉडर्न लुक देगा। इसमें एक कनेक्टेड LED लाइट बार और स्पिलट हेडलैंप सेटअप भी मिलेगा जिसके साथ LED फॉग लैंप और कॉर्नरिंग लाइट्स दी जाएंगी।

    इसके पिछले हिस्से में पतले टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रूफ-माउंटेड, रियर डिफॉगर और अच्छे से फिट किया गया रियर वाइपर जैसे बाकी फीचर्स इसके आधुनिक लुक को और बढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    केबिन और फीचर्स

    टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से Sierra EV के केबिन की कई जानकारियां मिलती हैं। इसके सस्ते वेरिएंट में भी एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दे रहा है जो कि 12.3 इंच का हो सकता है। साथ ही, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलने की उम्मीद है। इसके महंगे वेरिएंट में पेट्रोल-डीजल मॉडल की तरह ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया जा सकता है।

    क्या-क्या होंगे फीचर्स?

    इस कार में आपको 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव सिलेक्टर और कई ड्राइव मोड्स मिलने की संभावना है। इस SUV में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, डुउल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

    बैटरी और रेंज

    बता दें कि, TATA Motors ने अभी तक बैटरी की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन खबरों के मुताबिक Sierra EV को कई बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 55 kWh और 65kWh यूनिट शामिल हैं। इसके साथ ही Harrier EV से बड़े बैटरी पैक के लिए जाने की भी संभावना है। इस कार की ड्राइविंग रेंज 500 किमी तक होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift में नहीं लेकिन TATA Tiago में मिलते हैं ये 5 फीचर्स, देखें कौन से हैं वो एडवांस फीचर्स