Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Swift में नहीं लेकिन TATA Tiago में मिलते हैं ये 5 फीचर्स, देखें कौन से हैं वो एडवांस फीचर्स

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    Tiago Facelift vs Maruti Swift: टाटा ने टियागो फेसलिफ्ट को कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि इसमें और मारुति स्विफ्ट में कौन से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. डुअल वायरलेस फोन चार्जर की सुविधा मिलती है।

    2. एएमटी वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स का विकल्प उपलब्ध।

    3. 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कार बाजार में नंबर वन बनने का मामले में TATA Motors अभी भी Maruti Suzuki से काफी पीछे है। हालांकि, यह ब्रांड अपनी गाड़ियों की रेंज को लगातार अपडेट कर रहा है और हर नए अपडेट के साथ कार में पहले से ज्यादा फीचर्स दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फीचर्स के बारे में जो Tiago Facelift में तो हैं लेकिन Swift में नहीं।

    डुअल वायरलेस फोन चार्जर

    TATA Tiago Facelift में अब डुअल-वायरलेस चार्जिंग सेटअप मिलता है। इसकी मदद से गाड़ी में बैठे दो लोग एक साथ बिना किसी केबल के अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं। यह फीचर बहुत ही काम का है खासकर उनके लिए जो रोजाना सफर करने के लिए नेविगेशन और कनेक्टिविटी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

    AMT के साथ पैडल शिफ्टर्स

    शायद सबसे हैरान करने वाला फीचर इसके AMT वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स का जुड़ना है। हालांकि, ये ड्राइविंग के अनुभव को पूरी तरह से नहीं बदलते हैं लेकिन ये ओवरटेक करने और ढलान वाले रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देता है। यह कंट्रोल और सुविधा Maruti Suzuki Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पूरी तरह से गायब है।

    इंफोटेनमेंट सिस्टम

    इस Facelift मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो इस सेगमेंट की कारों में सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक है। यह स्क्रीन साफ विजुअल दिखाती है और केबिन को एक मॉडर्न लुक देती है। जब Tiago को Swift के साथ खड़ा किया जाए को यह फीचर Tiago को टेक्नोलॉजी के मामले में आगे करता है।

    खबरें और भी

    65W Type-C चार्जिंग पोर्ट्स

    TATA ने Tiago में आगे और पीछे दोनों ही लाइनों के लिए 65W के Type-C फास्ट-चार्जिंग पोर्ट्स दिए हैं। इससे सफर के दौरान डिवाइस को चार्ज रखना काफी आसान हो जाता है। यह सुविधा ऐसे समय में बहुत ही काम आती है जब आपकी गाड़ी में लैपटॉप चार्ज करना चाह रहे हों।

    डुअल-सिलिंडर CNG के साथ AMT

    Tiago इस सेगमेंट की इकलौती ऐसी हैचबैक कार है जो डुअल-सिलिंडर CNG सेटअप के साथ AMT का विकल्प देती है। दो सिलिंडरों वाला यह ले-आउट कार की डिक्की में जगह को खाली रखता है। इसकी वजह से इस CNG वेरिएंट को रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल करना काफी आसान और ज्यादा फायदेमंद बन जाता है।

    यह भी पढ़ें- बढ़ी हुई कीमत के बाद भी पुराने दाम पर मिल सकती हैं गाड़ी, Maruti की किन कारों पर मिल रहा Price Protection ऑफर