बढ़ी हुई कीमत के बाद भी पुराने दाम पर मिल सकती हैं गाड़ी, Maruti की किन कारों पर मिल रहा Price Protection ऑफर
वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन कुछ कारों पर ...और पढ़ें

HighLights
मारुति दे रही है 'प्राइस प्रोटेक्शन प्रोग्राम' का ऑफर।
Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R पर लागू।
बढ़ी कीमत के बावजूद 30,000 रुपये तक की बचत।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कारों पर निर्माता की ओर से Price Protection प्रोग्राम को ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर किन कारों पर दिया जा रहा है। इस ऑफर में कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मिल रहा ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से अपनी कारों पर Price Protection प्रोग्राम को ऑफर किया जा रहा है। हालांकि निर्माता की ओर से इसकी औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
क्या है ऑफर
इस ऑफर के तहत निर्माता की ओर से 14 जून से पहले कार बुक करवाने पर कीमत बढ़ने से पहले के दाम में कार को खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है।
किन कारों पर मिलेगा ऑफर
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस ऑफर को सभी कारों पर नहीं दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत सिर्फ छोटी कारों को ही ऑफर किया जाएगा। जिसमें Maruti Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon R जैसी कारें शामिल हैं।
कितनी हो सकती है बचत
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह के ऑफर को जिन कारों पर दिया जा रहा है, उससे करीब 30 हजार रुपये तक की बचत करने का मौका मिल सकता है।
क्यों दे रही ऑफर
मारुति की ओर से इस तरह के ऑफर को दिए जाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस तरह की कारों की बिक्री को बढ़ाया जा सके। हाल में ही मारुति की ओर से संकेत दिया गया था कि हैचबैक कारों की बिक्री में बढ़ोतरी फिर से हो रही है।