Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रैफिक रेड लाइट पर किन-किन वजहों से लगता है जुर्माना, जान लेंगे तो आपको नहीं होगी दिक्कत

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 12:02 PM (IST)

    Traffic red light fines भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक ट्रैफिक रेड लाइट का पालन हर उस व्यक्ति को करना चाहिए जो वाहन चलाते हैं। इसका पालन नहीं करने ...और पढ़ें

    Traffic red light होन पर इन बातों का रखें ध्यान।
    Traffic red light होन पर इन बातों का रखें ध्यान।

    HighLights

    1. रेड लाइट नियम का पालन करें।
    2. जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे बाइक खड़ी करें।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब आप शहरी इलाकों में वाहन चला रहे होते हैं तो आपको जगह-जगह पर ट्रैफिक सिग्नल्स और रेड लाइट दिखाई देती है। यहां पर रुकना जरूरी होता है और जो लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं और रेड लाइट क्रॉस करने पर चालान कट जाता है। वहीं, बहुत से लोग सोचते हैं कि रेड लाइट की जरूरत ही क्यों है तो आपको बता दें कि रेड लाइट केवल एक कलर नहीं हैं, बल्कि यह एक संकेत और आदेश के साथ काफी जरूरी नियम भी है। इस नियम का पालन करना सभी वाहन चलाने वालों के लिए जरूरी भी है।

    क्यों जरूरी है ट्रैफिक रेड लाइट

    ट्रैफिक रेड लाइट का मतलब होता है कि आगे खतरा है आपका रुकना जरूरी है। बहुत बार कई लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं और रेड लाइट को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें जुर्माने के साथ ही कई तरह के नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप इसे जंप करते हैं तो आप न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि रोड पर चल रहे लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं। आपकी एक पल की लापरवाही एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Festive Season में खरीदने जा रहे नई कार, बजट बनाते समय रखें 5 बातों का ध्यान

    शहरों में यातायात व्यवस्था रहती है सही

    ट्रैफिक रेड लाइट भारत में खास तौर पर शहरी यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह ट्रैफिक कंट्रोल करने और सड़कों पर जान को कम करने में मदद करता है। जब सभी लोग रेड लाइट के नियम का पालन करते हैं तो ट्रैफिक सही से चलता है, लेकिन जब लाल बत्ती जंप करते हैं तो यह ट्रैफिक सिस्टम पर असर पड़ता है जिसकी वजह से जाम लग जाता है।

    रेड लाइट जंप करना कानूनी अपराध

    ट्रैफिक रेड लाइट जंपर करना भारत में एक कानूनी अपराध है। यातायात नियमों के अनुसार, लाल बत्ती पर रुकना जरूरी है। अगर आप रेड लाइट जंप करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। रेड लाइट पर जुर्माना इसलिए लगाया जाता है, क्योंकि यह सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून का उल्लंघन होता है।

    खबरें और भी

    रेड लाइट इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आप सड़क पर किसी भी तरह का वाहन लेकर निकलते हैं तो लाल बत्ती पर हमेशा रूकें। रेड लाइट जंप करने की गलती बिल्कुल भी ना करें और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर गाड़ी चलाएं। इसके साथ ही किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें- Festive Offers देखकर खरीदने जा रहे हैं नई कार? पहले जान लीजिए नफा और नुकसान