Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Royal Enfield Hunter 350 vs Goan Classic 350: एक जैसे इंजन वाली दोनों बाइक में कितना अंतर?

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 10:00 AM (IST)

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350: Hunter 350 उन राइडर्स के लिए बेहतर है जो शहर में ज्यादा चलाते हैं और एक हल्की, फुर्तीली और ...और पढ़ें

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350

    HighLights

    1. Hunter 350 शहर के लिए ज्यादा बेहतरीन और किफायती विकल्प है।

    2. Goan Classic 350 स्टाइल-फोकस्ड प्रीमियम बॉबर है।

    3. दोनों में लगभग एक जैसा इंजन, सस्पेंशन, फीचर्स और परफॉर्मेंस हैं ।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Royal Enfield की 350cc रेंज लगातार बड़ी होती जा रही है और इसी वजह से कई बार एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी मोटरसाइकिल के बीच चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। Royal Enfield Hunter 350 और Royal Enfield Goan Classic 350 भी ऐसी ही दो मोटरसाइकिल हैं। एक तरफ अर्बन-फोकस्ड रोडस्टर है और दूसरी तरफ रिलैक्स्ड बॉबर। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि दोनों (Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350) मोटरसाइकिल के बीच कितना अंतर है?

    कीमत में कितना अंतर?

    दोनों (Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350) मोटरसाइकिल की कीमत में काफी अंतर है। Hunter 350 कंपनी की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है, जिसे खासतौर पर नए राइडर्स और शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।, वहीं Goan Classic 350, Royal Enfield की सब-400cc रेंज की सबसे प्रीमियम बाइक है। यह उन ग्राहकों के लिए है, जो बॉबर स्टाइल और उसके यूनिक कैरेक्टर के लिए अतिरिक्त कीमत चुकाने से नहीं हिचकते है।

    पैरामीटर Royal Enfield Hunter 350 Royal Enfield Goan Classic 350
    सेगमेंट / स्टाइल रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल
    पोजिशनिंग एंट्री-लेवल, सबसे किफायती Royal Enfield सब-400cc रेंज की सबसे प्रीमियम बाइक
    टारगेट राइडर नए राइडर्स, शहरी उपयोग स्टाइल और रिलैक्स्ड राइडिंग पसंद करने वाले
    प्लेटफॉर्म J-सीरीज प्लेटफॉर्म J-सीरीज प्लेटफॉर्म
    एक्स-शोरूम कीमत ₹1,37,640 – ₹1,66,883 ₹2,19,787 – ₹2,22,593
    कलर ऑप्शंस

    Factory Black, Rio White, Dapper Grey,

    Graphite Grey, Tokyo Black,

    London Red, Rebel Blue

    Purple Haze, Shack Black,

    Trip Teal, Rave Red

    व्हीलबेस 1,370 mm 1,400 mm
    ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm 170 mm
    फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर 13 लीटर
    सीट हाइट 790 mm 750 mm
    कर्ब वेट 181 kg 197 kg
    व्हील साइज 17-इंच व्हील्स 19-इंच फ्रंट व्हील
    व्हील टाइप अलॉय व्हील्स ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स
    फ्रंट टायर 110/70 – 17 100/90 – 19
    रियर टायर 140/70 – 17 130/90 – 16
    फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक फोर्क टेलिस्कोपिक फोर्क
    रियर सस्पेंशन ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सिंगल शॉक एब्जॉर्बर
    फ्रंट ब्रेक 300mm डिस्क 300mm डिस्क
    रियर ब्रेक 270mm डिस्क (ड्यूल-चैनल ABS) 270mm डिस्क (ड्यूल-चैनल ABS)
    ब्रेकिंग प्रोग्रेसिव, शहर के लिए बेहतर प्रोग्रेसिव, शहर के लिए बेहतर
    इंजन 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड
    पावर 20.2 PS @ 6,100 rpm 20.2 PS @ 6,100 rpm
    टॉर्क 27 Nm @ 4,000 rpm 27 Nm @ 4,000 rpm
    गियरबॉक्स 5-स्पीड 5-स्पीड
    पावर डिलीवरी मजबूत लो और मिड-रेंज टॉर्क मजबूत लो और मिड-रेंज टॉर्क
    क्लच स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच
    हैंडलिंग ज्यादा फुर्तीली और निंबल ज्यादा स्टेबल, खासकर हाईवे पर
    राइडिंग पॉश्चर अपराइट, अर्बन-फ्रेंडली बहुत रिलैक्स्ड, फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स
    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सेमी-डिजिटल, मॉडर्न लुक सेमी-डिजिटल, क्लासिक लुक
    फुल-LED लाइटिंग नहीं हां
    ब्लूटूथ कनेक्टिविटी हां हां
    USB चार्जिंग हां हां
    कनेक्टिविटी USB चार्जिंग, ब्लूटूथ, Tripper नेविगेशन USB चार्जिंग, ब्लूटूथ, Tripper नेविगेशन
    ओवरऑल कैरेक्टर यूथफुल, अर्बन और फन स्टाइलिश, रिलैक्स्ड और बॉबर वाइब

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350

    डिजाइन में काफी अंतर

    Hunter 350 का छोटा व्हीलबेस इसे शहर के ट्रैफिक में फुर्तीला बनाता है। कम कर्ब वेट के चलते टाइट यू-टर्न और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इसे संभालना आसान रहता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस शहर के स्पीड ब्रेकर और रोजाना की राइड के लिए काफी बेहतरीन है। इसका राउंड हेडलैम्प और मिरर्स इसे रेट्रो फील देते हैं, जबकि कॉम्पैक्ट बॉडी इसे मॉडर्न बनाती है। इसे फैक्टरी ब्लैक, डैपर ग्रे, रिबेल ब्लू, लंदन रेड, टोक्यो ब्लैक और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है।

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (4)

    Goan Classic 350 का फोकस पूरी तरह रिलैक्स्ड राइडिंग पर है। इसकी कम सीट हाइट, मिनी एप-हैंगर हैंडलबार और आगे की ओर सेट फुटपेग्स इसे बेहद आरामदायक बॉबर बनाते हैं। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस खराब या टूटी सड़कों पर बेहतर आत्मविश्वास देता है। डिजाइन में सिंगल-पीस सीट, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और छोटा रियर फेंडर क्लासिक बॉबर एलिमेंट्स को दर्शाते हैं। इसे पर्पल हेज, शेक ब्लैक, ट्रिप टील और रेव रेड कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है।

    खबरें और भी

    दोनों में सस्पेंशन और ब्रेकिंग शानदार

    दोनों (Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350) मोटरसाइकिल का सस्पेंशन सेटअप एक जैसा है, जिससे राइड क्वालिटी आमतौर पर बेहतर रहती है। खराब सड़कों पर पीछे का सस्पेंशन थोड़ा सख्त महसूस होता है, लेकिन यह दोनों के लिए समान है। ब्रेकिंग प्रोग्रेसिव है और शहर में कंट्रोल करना आसान रहता है, हालांकि तेज राइडिंग के लिए शुरुआती बाइट थोड़ी बेहतर हो सकती थी।

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (2)

    Hunter 350 के 17-इंच व्हील्स इसे ज्यादा बेहतरीन बनाने का काम करते हैं, जबकि Goan Classic 350 का 19-इंच फ्रंट व्हील हाईवे पर बेहतर स्टेबिलिटी और कॉन्फिडेंस देने का काम करते है। खास बात यह है कि Goan Classic 350 में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिससे पंक्चर की परेशानी कम हो जाती है।

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (1)

    दोनों में फीचर्स काफी अलग

    दोनों मोटरसाइकिल में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, लेकिन अप्रोच अलग है। दोनों में USB चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल-SMS अलर्ट और Tripper नेविगेशन स्टैंडर्ड हैं।

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (3)

    Hunter 350 का स्पीडोमीटर शार्प और मॉडर्न दिखता है, जिसकी रेड नीडल धूप में भी साफ नजर आती है। LCD डिस्प्ले लेआउट इसे यूथफुल फील देता है।

    Goan Classic 350 का क्लस्टर ज्यादा ट्रेडिशनल है, जिसमें क्लासिक एनालॉग स्पीडोमीटर और नीचे अलग LCD स्क्रीन दी गई है, जो इसके बॉबर कैरेक्टर से मेल खाती है।

    Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (4)

    एक जैसा परफॉर्मेंस

    दोनों (Royal Enfield Hunter 350 vs Royal Enfield Goan Classic 350) मोटरसाइकिल में Royal Enfield का वही J-सीरीज इंजन मिलता है, जो लो और मिड-रेंज टॉर्क के लिए जाना जाता है। शहर में तीसरे या चौथे गियर पर भी बाइक बिना झटके चलती रहती है। स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दोनों में स्टैंडर्ड है, जिससे ट्रैफिक में क्लच ऑपरेशन हल्का और कम थकाने वाला हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 vs Classic 650: दोनों मोटरसाइकिल में कितना अंतर?