Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी है बेहतर

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:29 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से हाल में ही इस सेगमेंट में नई गाड़ी को लाया गया है। ...और पढ़ें

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza: दोनों में कौन सी एसयूवी है बेहतर। जानें पूरी डिटेल।
    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza: दोनों में कौन सी एसयूवी है बेहतर। जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. Skoda Kylaq एसयूवी को 6 नवंबर 2024 को ही भारत में लॉन्‍च किया गया है
    2. Kylaq में एक लीटर और ब्रेजा में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन मिलता है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से हाल में ही Compact SUV सेगमेंट में  एसयूवी Skoda Kylaq को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई एसयूवी का मुकाबला Maruti Brezza से होगा। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza Features

    Skoda Kylaq में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्‍टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं Maruti Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, नौ इंच स्‍मार्ट प्‍ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, गियर शिफ्ट इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्‍या Electric Car को करना है Charge करने पर हो सकता है खतरा या होता है सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza Engine

    Skoda Kylaq में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है। अभी इसकी माइलेज की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जल्‍द ही Jagran.com की ओर से इस एसयूवी को अच्‍छी तरह से टेस्‍ट किया जाएगा, जिसके बाद हम माइलेज सहित पूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।

    वहीं Maruti Brezza में 1.5 लीटर की क्षमता का के15सी स्‍मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 103.1 पीएस की पावर और 136.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस एसयूवी को एक लीटर में 19.89 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एसयूवी 19.80 किलोमीटर की माइलेज देती है।

    खबरें और भी

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza Safety Features

    Skoda Kylaq एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    वहीं Maruti Brezza में ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ड्राइवर और कोड्राइवर एयरबैग, रियर व्‍यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्‍पीड अलर्ट, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, एंटी थेफ्ट सिक्‍योरिटी, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    Skoda Kylaq Vs Maruti Brezza Price

    Skoda Kylaq एसयूवी को भारत में 7.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट सहित अन्‍य वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा दो दिसंबर 2024 को की जाएगी। इसके लिए बुकिंग भी दो दिसंबर से शुरू की जाएगी और डिलीवरी को 27 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।

    वहीं Maruti Brezza की एक्‍स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.98 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- फैमिली के साथ घूमने है जाना, इन चार गाड़ियों में मिलता है 7 Seater का विकल्‍प, कीमत 10 लाख रुपये से कम