Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Steel Rim और Alloy Wheels की पूरी इनसाइड स्टोरी; जानें गड्ढों में कौन-सा पहिया जल्दी टूटता है और कौन-सा बचाएगा पैसे?

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    वाहन निर्माताओं की ओर से कुछ वेरिएंट्स में स्‍टील रिम लगाकर दिए जाते हैं लेकिन कुछ वेरिएंट्स में अलॉय व्‍हील्‍स को ऑफर किया जाता है। ऐसा क्‍यों किया ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अलॉय व्हील्स हल्के होते हैं, गाड़ी का माइलेज बेहतर करते हैं

    2. अलॉय व्हील्स बेहतर ब्रेकिंग और हैंडलिंग में मदद करते हैं

    3. स्टील रिम सस्ते होते हैं, जबकि अलॉय व्हील्स की कीमत ज्यादा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं की ओर से ऑफर की जाने वाली कारों के कुछ वेरिएंट्स को स्‍टील रिम के साथ ऑफर किया जाता है। वहीं कुछ वेरिएंट्स में निर्माता की ओर से अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जाता है। क्‍या स्‍टील रिम बेहतर होते हैं या फिर अलॉय व्‍हील्‍स का उपयोग करना सही होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    वजन के मुताबिक कौन है बेहतर

    Steel Rim के मुकाबले Alloy Wheels का वजन कम होता है। जिससे गाड़ी का वजन भी कम हो जाता है। अलॉय व्‍हील्‍स के उपयोग के कारण ज्‍यादा माइलेज मिलती है, वहीं स्टील रिम का वजन ज्‍यादा होने के कारण माइलेज में मामूली अंतर आता है।

    किसमें ब्रेकिंग मिलती है बेहतर

    अलॉय व्‍हील्‍स के साथ ब्रेकिंग सिस्‍टम काफी अच्‍छी तरह से काम करता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि स्‍टील रिम के मुकाबले अलॉय व्‍हील्‍स ज्‍यादा खुले होते हैं। जिस कारण ज्‍यादा हवा टायर और ब्रेक के पास जाती है और उनको ठंडा करने में मदद मिलती है। जिससे ब्रेकिंग भी बेहतर हो जाती है।

    किसमें मिलती है बेहतर हैंडलिंग

    गाड़ी में स्‍टील रिम की जगह अलॉय व्‍हील्‍स को लगवाने के कारण हैंडलिंग बेहतर हो जाती है। स्‍टील रिम के मुकाबले अलॉय व्‍हील्‍स वाली कार ज्‍यादा हल्‍की चलती है। जिससे गाड़ी को हैंडल करने में आसानी हो जाती है।

    खबरें और भी

    कीमत का कितना अंतर

    वाहन निर्माताओं की ओर से एक ही गाड़ी के कई वेरिएंट्स ऑफर किए जाते हैं। ऐसा करने पर कुछ वेरिएंट्स को स्‍टील रिम के साथ लाया जाता है और कुछ में अलॉय व्‍हील्‍स दिए जाते हैं। ऐसा करने से कीमत में अंंतर आ जाता है। स्‍टील रिम की कीमत कम होती है और अलॉय व्‍हील्‍स की कीमत ज्‍यादा होती है। इसलिए बेस वेरिएंट्स में स्‍टील रिम और टॉप वेरिएंट्स में अलॉय व्‍हील्‍स का उपयोग किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों अचानक जवाब दे जाता है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स? रिपेयरिंग के भारी खर्च से बचना है तो अभी पढ़ें ये जरूरी खबर!