Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Tips: गर्मियों की शुरूआत से पहले Car में करवाएं ये तीन काम, नहीं होंगे परेशान

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में जल्‍द ही गर्मियों की शुरूआत होने जा रही है। ज्‍यादा गर्मी के मौसम के दौरान भी कार का ध्‍यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। ...और पढ़ें

    गर्मियों के मौसम की शुरूआत से पहले कार में रखना चाहिए इन बातों का ध्‍यान।
    गर्मियों के मौसम की शुरूआत से पहले कार में रखना चाहिए इन बातों का ध्‍यान।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दक्षिण भारत के साथ ही उत्‍तर भारत में भी जल्‍द ही गर्मियों की शुरूआत होने जा रही है। गर्मियों की शुरूआत से पहले किस तरह से कार की देखभाल (Summer Tips) करना जरूरी होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    गर्मियों से पहले करें तैयारी

    देशभर के कई राज्‍यों में अप्रैल से गर्मियों की शुरूआत हो जाती है और मई, जून जैसे महीनों में भयंकर गर्मी पड़ती है। गर्मी के मौसम में कार में सफर करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्‍यान रखा जाए तो फिर ऐसे मौसम में भी कार से बिना परेशानी सफर किया जा सकता है।

    समय पर सर्विस

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार गर्मियों के मौसम में भी बिना परेशानी चले, तो कार की हमेशा समय पर सर्विस करवाना काफी जरूरी होता है। अगर सर्विस को समय पर करवाने में लापरवाही बरती जाती है, तो फिर कार में लंबे समय में परेशानी आने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर समय पर सर्विस करवाई जाती है तो आने वाली परेशानियों की जानकारी पहले ही मिल जाती है, जिससे उसे समय रहते हुए सही करवाया जा सकता है। गर्मियों की शुरूआत से पहले कार को सर्विस करवाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - Car Tips: कार के लिए क्‍यों जरूरी होता है व्‍हील अलाइनमेंट, किन बातों का रखना चाहिए ध्‍यान, जानें सबकुछ

    एसी की भी करवाएं सर्विस

    गर्मियों में कार को ठंडा रखने के लिए एसी का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। एसी में परेशानी आने पर सफर करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए गर्मियों की शुरूआत से पहले अगर कार के एसी की सर्विस करवाई जाती है, तो सफर के दौरान आने वाली कई परेशानियों को पहले ही दूर किया जा सकता है। अगर गर्मियों की शुरूआत से पहले कार के एसी की सर्विस करवाई जाती है, तो फिर बाद में सर्विस सेंटर पर लगने वाली भीड़ से बचा जा सकता है।

    खबरें और भी

    टायर का रखें ध्‍यान

    जब भी कार को चलाया जाता है, तो सड़क और कार के बीच का संपर्क सिर्फ टायर के जरिए होता है। ऐसे में टायर की देखभाल करना भी काफी जरूरी होता है। अगर टायर की देखभाल करने में किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है, तो फिर गर्मियों में ज्‍यादा तापमान में आपको परेशानी हो सकती है। गर्मियों के दौरान टायर में हवा को जरूर चेक करना चाहिए। संभव हो तो ऐसे मौसम में कार के टायर में सामान्‍य हवा की जगह नाइट्रोजन को भरवाना बेहतर रहता है। इसके अलावा अगर कार के टायर खराब हो रहे हों तो गर्मियों की शुरूआत से पहले इनको बदलने से भी परेशानी से दूर रहा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - Car Tips:गाड़ी में Clutch का होता है महत्‍वपूर्ण काम, ये पांच संकेत मिले तो तुरंत करवाएं रिपेयर