Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Harrier EV vs Vinfast VF7: रेंज, पावर, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट?

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

    TATA Harriev EV vs Vinfast VF7: टाटा हैरियर ईवी और विनफास्ट वीएफ 7 दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हैं। आइए जानते हैं कि रेंज, कीमत और फीचर्स के मामले में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Harrier ev और Vinfast VF7 प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हैं जिसकी एकस-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए से 30 लाख के बीच है। यह दोनों ही गाड़ियां फीचर्स से भरपूर हैं और दमदार पावरट्रेन विकल्प के साथ आती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि रेंज, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सी आपके लिए बेस्ट है।

    स्पेसिफिकेशंस की तुलना

    Harrier EV में 75kWh की बैटरी मिलती है जबकि VF7 में 70.8kWh की बैटरी दी गई है। पावर के मामले में Harrier EV 390hp की पावर और VF7 349hp की पावर जनरेट करती है। टॉर्क की बात करें तो Harrier EV में 504nm और VF7 में 500nm का टॉर्क मिलता है। रेंज की बात करें तो Harrier EV की IDC क्लेम्ड रेंज 622 किमी और VF7 510 किमी की रेंज देती है।

    कीमत की बात करें तो Harrier EV के टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 30.43 लाख रुपए तो वहीं Vinfast VF7 की एक्स-शोरूम कीमत 26.79 लाख रुपए है।

    Harrier EV के फीचर्स

    इसके इंटीरियर में सैमसंग नियो क्यूएलईडी स्क्रीन में एक बड़ी 14.53-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos 5.1 वाला 10-स्पीकर JBL सिस्टम दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। कंफर्ट की बात करें तो इसमें वेंटिलटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सहित 20 से ज्यादा फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 7 एयरबैग मिलते हैं और यह SUV 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ आती है।

    खबरें और भी

    Vinfast VF7 फीचर्स

    इसमें एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा, रियर एसी वेंट क साथ डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड शामिल हैं।

    इसमें लेवल-2 ADAS, बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 एयरबैग और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।

    यह भी पढ़ें- 2026 में Maruti लॉन्च कर सकती है ये नई है हैचबैक, नए लुक और फीचर्स के साथ हाइब्रिड इंजन