Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Nexon Camo Edition भारत में लॉन्च नए फीचर्स रंगों के साथ, देखें वेरिएंट के अनुसार कीमत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

    Tata Nexon Camo Edition Price: टाटा नेक्सन कैमो एडिशन भारत में 9.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। यह लिमिडेट एडिशन नए रंगों, बड़े इंफोटेनमें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Nexon को देश में साल 2017 में पेश किया गया था और तब से यह भारत की सबसे लोकप्रिय SUV में से एक बनी हुई है। हाल ही में, कंपनी ने TATA Nexon Camo को 9.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। Nexon Camo स्टैंडर्ड ट्रिम्स की तुलना में कई सारे बदलावों और नए फीचर्स के साथ आती है और इसे केवल सीमित समय के लिए ही पेश किया जाएगा।

    वेरिएंट के अनुसार कीमतें

    जैसा कि पहले बताया गया है TATA Nexon को कुल 5 मुख्य ट्रिम्स में पेश किया जाएगा जिन्हें पावरट्रेन के आधार पर आगे कुल 17 वेरिएंट में बांटा गया है। नेक्सन कैमो एडिशन पेट्रोल, डीजल और CNG फ्यूल विकल्पों में उपलब्ध होगा। यहां नीचे दी गई टेबल में वेरिएंट के मुताबिक कीमतें देख सकते हैं।

    Tata Nexon Camo Edition Petrol/CNG Variant-Wise Ex-Showroom Prices

    Variant

    Petrol (MT/AMT/DCA)

    CNG (MT)

    Creative CAMO

    Rs 9.99 Lakh/11.09 Lakh/11.59 Lakh

    Rs 11.39 Lakh

    Creative + S CAMO

    Rs 10.64 Lakh/11.34 Lakh/—

    Rs 11.69 Lakh

    Creative + PS CAMO

    Rs 11.64 lakh/—/12.79 Lakh

    Rs 12.59 Lakh

    Fearless + PS CAMO

    Rs 12.59 Lakh/—/—

    Rs 13.54 Lakh

    Fearless + A PS CAMO 

    —/—/Rs 13.94 Lakh

    Tata Nexon Camo Edition Diesel

    Tata Nexon Camo Edition Diesel Variant-Wise Ex-Showroom Prices

    Variant

    MT/AMT

    Creative CAMO

    Rs 11.54 Lakh/Rs 12.14 Lakh

    Creative + S CAMO

    Rs 11.79 Lakh/12.44 Lakh

    Creative + PS CAMO

    Fearless + PS CAMO

    Fearless + A PS CAMO 

    कलर और इंटीरियर बदलाव

    ब्रांड ने TATA Nexon कैमो एडिशन के साथ दो नए और खास कलर का विकल्प दिया है। इन नए रंग विकल्पों के नाम Munnar Mist और Coorg Cloud हैं। एक्सटीरियर में किए नए अन्य बदलावों में SUV के फ्रंट फेंडर पर लगाई गई खास कैमो बैजिंग शामिल है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    केबिन के अंदर, कैमो एडिशन में कुछ बहुत खास बदलाव किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ नया 12.3 इंच का हरमन कार्डन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर भी कैमो बैजिंग दी गई है। इसमें एक डैशकैम भी मिलता है ज 360-डिग्री कैमरे के साथ काम करता है जिसे भी इसमें शामिल किया गया है।

    बताए गए बदलावों के अलावा Nexon में पैनोरमिक सनरूफ, JBL के 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे।

    खबरें और भी