TATA Punch EV vs Citroen: कीमत, फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट
Punch EV vs Citren eC3X: यह दोनों ही बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं। कीमत, रेंज, पावर और फीचर्स के मामले में कौन सी कार आपके लिए बेहतर है आइए जानते ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Citroen ने हाल ही में भारत में अपनी अपडेटेड eC3X कार लॉन्च की है। इसकी सीधी टक्कर TATA Punch EV से है। आइए जानते हैं कि इन दोनों की कीमत, रेंज, पावर और इंजन, फीचर्स में क्या अंतर है। बता दें कि TATA Punch EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
बैटरी और रेंज का अंतर
Citroen eC3X में 29.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसमें आगे लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS की पावर और 143nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 320 किमी तक चल सकती है और इसकी टॉप स्पीड 107kmph है। वहीं, TATA Punch में आपको दो बैटरी के विकल्प मिलते हैं।
पहली है 30kWh की बैटरी जिसमें 375 km की रेंज मिलने का दावा किया गया है। यह 87hp की पावर और 154nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 40kWh जो 468 किमी तक की रेंज दे सकता है। TATA Punch EV का लॉंग-रेंज वर्जन की पावर 127hp तक जाता है।
Citroen eC3X के फीचर्स
इसके केबिन को काफी अपडेट किया गया है। इसमें लेदरेट फिनिशन के साथ नया इलेक्ट्रिक ब्लू थीम वाला डैशबोर्ड और ब्लू एक्सेंट्स के साथ डुअल-टोन सफेद लेदरट सीटें दी गई हैं। इसमें नया 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
खबरें और भी
TATA Punch EV के फीचर्स
इस कार के ऊंचे वेरिएंट्स में दो डिजिटल डिस्प्ले मिलते हैं 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें एक सनरूफ, सुरक्षा और सुविधा के लिए 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है।
कीमत में अंतर
Citroen eC3X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए है। खरीदार BaaS स्कीम भी चुन सकते हैं जिसस कार की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है। इस स्कीम के तहत इसकी कीमत 6.89 लाख रुपए और साथ ही 2.26 रुपए प्रति किमी का चार्ज देना होगा। वहीं, TATA Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है।
TATA भी Punch EV पर BaaS प्रोग्राम देती है। इसके तहत कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जिसके साथ 2.6 रुपए प्रति किमी की बैटरी EMI देनी होगी।
यह भी पढ़ें- नए लुक और डिजाइन के साथ आई KTM 790 Duke, जानें लॉन्च कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स