नए लुक और डिजाइन के साथ आई KTM 790 Duke, जानें लॉन्च कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स
KTM 790 Duke: KTM ने अपनी 790 Duke में कई अपडेट्स किए हैं। इसमें पुराना 799cc इंजन ही है लेकिन इसके डिजाइन, सस्पेंशन और ब्रेक्स में कई बदलाव किए गए है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM ने अपनी मिडिलवेट 790 Duke को नया अपडेट दिया है। बाइक का इंजन पहले जैसा ही है लेकिन इसके डिजाइन, बॉडीी, सस्पेंशन, ब्रेक और Ergonomics में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। बाइख का डिजाइन और लुक बदल दिया गया है। बाइक पर बैठने की पोजीनशन को पहले से बेहतर बनाया गया है नए अब बाइक का वजन 2 किलो कम हो गया है। बाइक का इंजन 799cc LC8c इंजन पहले जैसा ही है।
क्या नया है?
KTM ने अपनी नई बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। साथ ही, ग्राहकों से मिले फीडबैक के बाद कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह आने वाले मॉडल्स से Demo Mode को हटा देगी। बाइक के हैंडल को अब ज्यादा खुले एंगल के साथ लगाया गया है। राइडर और पीछे बैठने वाले (Pillion) दोनों के पैर रखने की जगह को बदला गया है। साथ ही, इसके सीट को फिर से डिजाइन किया गया है जिससे आरामदायक पोजीशन मिल सके।
बेहतर कंट्रोल और डिजाइन
बाइक में नया सबक्रोम, बेहतर ट्रिपल क्लैम्प्स और नए शेप का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे आगे वाले पहिए पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। यह बाइक देखने में भले बड़ी लगती है लेकिन KTM का दावा है कि इसका वजन पुराने मॉडल में 2 किलो कम है।
नया डिजाइन और इंजन
KTM ने इस बाइक के लुक को 990 Duke और 1390 Super Duke R जैसा बना दिया है। इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट दी गई है, बाइक की बॉडी को पहले से स्लिमर बना दिया गया है, बड़ा फ्रंट काउल और नए शेप का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें पहले जैसी ही 799cc LC8c पैरेलल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन है जो Euro 5+ नियमों के मुताबिक है। यह इंजन 105hp की पावर और 87nm का टॉर्क जनरेट करता है।
खबरें और भी
बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है। साथ ही, इसके एगजॉस्ट और साइलेंसर को फिर से डिजाइन किया गया है।
सस्पेंशन में बदलाव
इस बाइक में सस्पेंशन का काम अभी भी WP APEX यूनिट्स ही संभालते हैं लेकिन इसके आगे वाले फोर्क और पीछे वाले शॉक एब्जॉर्बर दोनों में सुधार किए गए हैं। इसमें 43mm का अपसाइड-डाउन फोर्क दिया गया है। इस फोर्क के कंप्रेशन और रीबाउंड डैम्पिं को एडजस्ट किया जा सकता है। इसक पीछे वाले मोनोशॉक में प्रीलोड और रीबाउंड को एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है।
लॉन्च और कीमत
KTM ने इस नई बाइक को इंटरनेशनल बाजारों में उतारने की तारीख तय कर दी है लेकिन भारतीय बाजार को लेकर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जुलाई के अंत से बिकना शुरू हो जाएगी। KTM India ने अभी तक भारतीय बाजारों में जुलाई के अंत में बिकना शुरु हो जाएगी। अलग-अलग देशों या क्षेत्रों के हिसाब से यह अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगी।
कंपनी अभी भारत में ज्यादा परफॉर्मेंस वाली 890 Duke R बेचती है। भारत में इसकी कीमत 14.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
यह भी पढ़ें- Ampere ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज, क्या है कीमत