Ampere ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर: सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज, क्या है कीमत
Ampere New Scooter: एंपीयर ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च किया है। 69,499 रुपए की कीमत वाले इस स्कूटर में 80 किमी की रेंज मिलती है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Greeves Electric Mobility के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड, Ampere ने देश में Rev VYB स्लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 25kmph है इसलिए Ampere Reo VYB को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। यह पहली बार स्कूटर खरीदारों को काफी पसंद आ रही है।
क्या है इसकी कीमत?
अभी-अभी लॉन्च हुआ Ampere Reo VYB ब्रांड का सबसे मुख्य और टॉप स्लो-स्पीड स्कूटर है जिसे Reo 80 स्कूटर के ऊपर रखा गया है। उन सभी राज्यों में Reo 80 की कीमत 60,650 रुपए (एक्स-शोरूम) है जहां Ampere कंपनी काम करती है वहीं इसके मुकाबले Ampere Reo VYB की कीमत लगभग सभी राज्यों में 69,499 रुपए रखी गई है।
कलर ऑप्शन और डिजाइन
इस स्कूटर को चुनने के लिए चार कलर उपलब्ध हैं- Warm White, Pastel Purple, Dark Grey और Aqua Metallic। Ampere Reo VYB एक स्टेप-थ्रू स्कूटर फॉर्मेट में आता है जिसके फ्रंट एप्रन पर LED DRLs के साथ हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके साइड बॉडी पैनल्स पर एंबिएंट लाइटिंग भी देखने को मिलती है जो इस कीमत पर मिलना एक अनोखी बात है।
इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक सेटअप के साथ 12-इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10-इंच की हब मोटर मिलती है जो 0.25kW की पावर और 35NM का टॉर्क देती है।
बैटरी और रेंज
इसमें 1.44kWh की LFP बैटरी दी गई है जो 80 किमी की IDC रेंज देती है और कंपनी भी इसकी ट्रू रेंज 80 किमी तक होने का दावा करती है। इस स्लो-स्पीड स्कूटर को 0 से 100% चार्ज होने में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इसके फीचर्स में रिवर्स मोड, LED लाइटिंग, LCD डिजिटल क्लस्टर, प्रीमियम की-फॉब के साथ कीलेस गो, मेन स्टैंड और 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज शामिल है।