Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Sierra या फिर Kia Seltos; माइलेज के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट? जानें पावर और कीमत का अंतर

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:30 PM (IST)

    TATA Sierra vs Kia Seltos: मिड-साइज SUV सेगमेंट में इन दोनों गाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहता है। आइए जानते हैं कि दोनों ही कारों में माइलेज के मामले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra और Kia Seltos ऐसी मिड-साइज SUV हैं जिनमें इंजन के कई विकल्प मिलते हैं। इनमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। गियरबॉक्स की बात करें तो दोनों कारों में मैनुअल, CVT, DCT, iMT और टॉर्क कंवर्टर जैसे कई ऑटोमैटिक विकल्प दिए गए हैं। यहां हम दोनों के ARAI माइलेज के आंकड़ों की तुलना करेंगे जिससे पता चल सके कि कौन सी कार कितनी बचत करती है।

    पेट्रोल इंजन का माइलेज

    बिना टर्बो वाले पेट्रोल इंजन के मामले में TATA Sierra का माइलेज Kia Seltos के बेहतर है। मैनुअल गियरबॉक्स में Sierra, Seltos से 0.9 किमी प्रति लीटर ज्यादा चलती है। वहीं, Sierra का DCT मॉडल, Setlos के पेट्रोल-CVT मॉडल के मुकाबले 0.4 किमी प्रति लीटर अधिक माइलेज देता है। Sierra का माइलेज ज्यादा होने की वजह इसका एटकिंसन तकनीक वाला इंजन है तो पेट्रोल की खपत कम करने और माइलेज बढ़ाने में मदद करता है।

    डीजल इंजन का माइलेज

    डीजल इंजन के मामले में Kia Seltos का माइलेज TATA Sierra से कम है। मैनुअल गियरबॉक्स में दोनों के बीच 1.86 किमी प्रति लीचर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 1.48 किमी प्रति लीटर का अंतर है। यानी डीजल मॉडल में TATA Sierra ज्यादा माइलेज देती है। टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक के मामले में Kia Selto बाजी मार लेती है। Seltos टर्बो-DCT का माइलेज Sierra टर्बो-पेट्रोल के मुकाबले 2.2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है।

    इसके अलावा, Seltos में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ iMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है जो 15.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    इंजन पावर और टॉर्क

    TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में तीन तरह के इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। Sierra का पेट्रोल इंजन 106hp की पावर देता है जबकि Seltos 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों गाड़ियों का टर्बो इंजन 160hp का पावर देता है लेकिन Seltos में टॉर्क थोड़ा ज्यादा है (253nm) जबकि Sierra में 250nm मिलता है।

    खबरें और भी

    Sierra का डीजल इंजन 118hp काी पावर और 260nm का टॉर्क देता है (ऑटोमैटिक में 280nm)। वहीं, Seltos डीजल 116hp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    कितनी है कीमत?

    TATA Sierra की एक्स-शोरू कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू होकर 21.29 लाख तक जाती है। वहीं, Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 190.99 लाख रुपए के बीच है

    कीमतों में अंतर

    टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, किया सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है। ये दोनों ही मिड-साइज SUV हैं। बाजार में इनका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, TATA Curvv, Citroen Aicross औप Basalt के साथ-साथ Marui Victoris और Grand Vitara जैसी गाड़ियों से है।

    दोनों के माइलेज की तुलना:

    इंजन और गियरबॉक्स टाटा सिएरा (माइलेज) किया सेल्टोस (माइलेज) अंतर
    पेट्रोल मैनुअल 17.4 16.5 +0.9
    पेट्रोल DCT 16.9 - -
    पेट्रोल CVT - 16.5 -
    डीजल मैनुअल 21.26 19.4 +1.86
    डीजल ऑटोमैटिक 19.22 17.8 +1.42
    टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक 15.3 - -
    टर्बो-पेट्रोल DCT - 17.5 -
    टर्बो-पेट्रोल iMT - 15.6 -

    यह भी पढ़ें- TATA Altroz vs Punch CNG: 10 लाख से कम में कौन सी कार है बेस्ट, यहां पढ़ें कीमत माइलेज और फीचर्स का अंतर