विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Old vs New Tiago EV: कौन सा मॉडल हो सकता है आपके लिए बेस्ट? देखें सभी अंतर की एक-एक डिटेल्स

Published: Tue, 26 May 2026 01:32 PM (IST)

Old vs New Tiago EV: टाटा ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी फेसलिफ्ट को नए लुक और फीचर्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA ने 28 मई को लॉन्च होने से पहले Tiago EV Facelift को पेश कर दिया है। ब्रांड की इस सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर में नया लुक दिया हया है जिसमें नई लाइटिंग, बदले हुए बंपर और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके साथ ही कार के अंदर के केबिन को भी नया लुक दिया गया है और साथ ही नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

नया फ्रंट लुक

इसके फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल में अब ग्लॉस-ब्लैक पैनल की जगह बॉडी के रंग का पैनल दिया गया है। इसमें नई LED हेडलैंप्स के साथ जुड़े हुए LED डे-टाइन रनिगं लैंप्स मिलते हैं। इसके बंपर को भी नया स्टाइल दिया गया है जिसके दोनों तरफ हवा आने-जाने के वेंट्स बने हैं और इसके बीच के एयर इनटेक को साफ-सुथरा लुक देने के लिए नया डिजाइन दिया गया है।

नया रियर लुक

Tiago EV Facelift के पिछले हिस्से में भी काफ बदलाव किए गए हैं। इसमें नए LED टेल-लैंप्स दिए गए हैं जो अब एक लाल रंग की पट्टी से जुड़े हैं। इसके साथ ही, Tiago EV की बैजिंग अब टेलगेट के नीचे की तरफ आ गई है। नए डिजाइन वाले बंपर को ड्यूल-टोन फिनिश मिलता है और रिवर्स लैंप को बंपर के बीच में कर दिया गया है। इसमें नए कलर ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है।

केबिन-डैशबोर्ड का डिजाइन

Tiago EV के केबिन की बात करें को इसके नए डैशबोर्ड को एक लेयर्ड डिजाइन दिया गया है। कार में अभी भी लाइट वाले टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मौजूद है लेकिन अब इसे मोनोटन फिनिश मिला है। इंटीरियर पहले की तरह ड्यूल-टोन ग्रे और ब्लैक कलर में है लेकिन सीटों पर ग्रे-और-ब्लैक कॉम्बिनेशन की जगह अब ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

एक बड़ा बदलाव इसमें मिलने वाला फ्रीस्टैंडिंग डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है जिसमें पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट बिनैकल नहीं दिया गया है। डैशबोर्ड पर हुए बाकी बदलावों की बात करें तो स्टार्ट-स्टॉप बटन बाईं तरफ से हटकर नीचे दाईं तरफ आ गया है।

कार के नए फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Tiago EV Facelift में 360-डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, सामने की सीट के पीछे पॉकेट्स और सामने की तरफ एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। इसके अलावा, ए-पिलर पर लगे ट्विटर और दरवाजों पर लगे स्पीकर्स से पता चलता है कि इसमें 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम है। यह देखना अभी बाकी है कि ICE Tiago Facelift के इंटीरियर में दिखने वाला ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर्स इस EV में मिलते हैं या नहीं।

Tiago EV पावरट्रेन

इस कार में मीडियर रेंज और लॉंग रेंज वर्जन मिलन की उम्मीद है। Tiago EV दो वर्जन में उपलब्ध है। MR वेरिएंट में 19.2kWh का बैटरी पैक मिलता है जो आगे की तरफ लगी मोटर के साथ आता है और 61hp की पावर और 110nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, LR वेरिएंट में 24kWh का बैटरी पैक मिलता है जो आगे की तरफ लगी 75hp और 114nm वाली मोटर के साथ आता है।

मिल सकती है बड़ी बैटरी

ARAI के मुताबिक, MR 223 किमी तो LR वेरिएंट 293 किमी तक की रेंज देता है। Tiago Tiago EV Facelift में ज्यादा रेंज वाली बैटरी पैक आ सकती है, ठीक वैसे ही जैसे कंपनी ने साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Punch EV Facelift के साथ किया था। उम्मीद है कि Tiago EV Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी। मौजूदा मॉडली की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से 11.14 लाख रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Old vs New: नई और पुरानी TATA Tiago में क्या है अंतर, जानें फीचर्स डिजाइन और इंजन का एक-एक अंतर