Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Brake Pad: कार में ब्रेक पैड खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समय पर बदलें, रहेंगे सुरक्षित

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:29 AM (IST)

    कार चलाते हुए अगर ब्रेक में परेशानी हो जाए तो फिर सुरक्षित तरह से गाड़ी को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। ब्रेक के सही तरह से काम करने के लिए Car में ...और पढ़ें

    Car में Brake Pad को कब बदलना चाहिए। आइए जानते हैं।
    Car में Brake Pad को कब बदलना चाहिए। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कार को सुरक्षित रखने के लिए ब्रेक का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। अगर ब्रेक में किसी भी तरह की परेशानी आ जाए तो फिर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि Car में Brake Pad खराब होने से पहले किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं।

    Brake Pad से आती है आवाज

    अगर कार चलाते हुए ब्रेक लगाने पर आवाज आने लगती है, तो ब्रेक पैड खराब होने का सबसे प्रमुख संकेत होता है। ब्रेक लगाने पर तब आवाज आने लगती है, जब ब्रेक पैड का लेदर पूरी तरह से खत्‍म हो जाता है। ब्रेक पैड के बैकिंग प्‍लेट पर मेटल लगा होता है जो ब्रेक लगाने पर घिसता है, तब आवाज आती है।

    ब्रेक लगाने में समय लगना

    अगर कार में ब्रेक लगाते हुए तुरंत ब्रेक नहीं लगते हैं। इस प्रक्रिया में समय लगता है, तो भी ब्रेक पैड को चेक करवाना बेहतर होता है। ऐसा होने पर भी ब्रेक पैड खत्‍म होने की संभावना काफी ज्‍यादा होती है। जिस कारण गाड़ी को रोकने में समय लगता है और इससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- Car Fire: गर्मियों में बढ़ जाता है कार में आग लगने का खतरा, इन चार तरीकों से करें बचाव, जानें डिटेल

    ब्रेक पैडल में वाइब्रेशन

    कार में सफर के दौरान जब रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग किया जाता है, तो पैडल में सामान्‍य से ज्‍यादा वाइब्रेशन होने लगे तो भी ब्रेक पैड को चेक करवाना चाहिए। ज्‍यादा वाइब्रेशन भी इस बात का संकेत होता है कि गाड़ी में ब्रेक पैड खत्‍म हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब बदलें ब्रेक पैड

    आमतौर पर सर्विस के दौरान ब्रेक को जरूर चेक करवाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ऊपर बताए संकेतों में से कोई भी संकेत अपनी गाड़ी में लगता है तो भी ब्रेक को चेक करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक एक इंच से लेकर एक चौथाई लेदर भी ब्रेक पैड पर हो तो भी इनको बदला जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Airbag In Car: कार में Airbag होने के बाद भी होता है गंभीर चोट का खतरा, जानें किन बातों का रखें ध्‍यान