25 लाख से कम कीमत और 600 किमी की रेंज वाली 5 बेस्ट SUV, लिस्ट में Mahindra और TATA की गाड़ियां शामिल
Maximum Range SUVs: यहां हम आपको 30 लाख से कम में आने वाली और 600 किमी से ज्यादा की रेंज देने वाली बेस्ट SUV के बारे में बताएंगे। इसमें TATA और Mahind ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। E20 पेट्रोल आने के बाद से लोगों अब धीरे-धीरे शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन हर EV खरीदार में एक सवाल रहता है कि अगर रास्ते में डिस्चार्ज हो गई तो क्या करेंगे? इसका सबसे आसान जवाब है ज्यादा रेंज वाली EV SUVs जो एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है और जिसकी कीमत 30 लाख रुपए से कम है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 SUV के बारे में बताएंगे।
Mahindra XEV 9e
आपके लिए Mahindra XEV 9e एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जो कंपनी की फ्लैगशिप कूपे-स्टाइल SUV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपए से लेकर 31.25 लाख रुपए तक जाती है। 59kWh और 79kWh के बैटरी पैक विकल्पों के साथ आने वाली यह SUV छोटी बैटरी पैक के साथ 542 तो वहीं 79kWh बैटरी पैक के साथ 656 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है।
TATA Harrier EV
TATA कंपनी की यह प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.69 लाख रुपए से 28.99 लाख रुपए के बीच है। XEV 9e की तरह ही यह भी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है और बार फुल चार्ज करने पर 627 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे दिल्ली से मुंसियारी तक का सफर कर सकते हैं।
Mahindra XEV 9s
नवंबर 2025 में भारत में आई इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए के शुरू होकर टॉप मॉडल में 30.20 लाख रुपए तक जाती है। यह 3 बैटरी विकल्पों के साथ आती है जिससे आपको चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। टॉप वेरिएंट की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज करने पर 679 किमी तक की रेंज देती है।
खबरें और भी
Mahindra BE6 कीमत बैटरी और रेंज
कई एडवांस फीचर्स से लैस इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से लेकर 28.49 लाख रुपए के बीच है। बैटरी पैक की बात करें तो इसके सभी वेरिएंट्स में 59kWh या 79kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। वहीं, इसका 79kWh वाला बड़ा बैटरी पैक को एक बार फुल चार्ज करने पर 683 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है।
TATA Sierra EV
यह बेहद किफायती इलेक्ट्रिक SUV है जी 665 किमी की IMDC रेंज देती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपए से लेकर 25.99 लाख रुपए तक जाती है। कुल पांच वेरिएंट्स में आन वाली इस SUV में 63kWh या 75kWh के बैटपी पैक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।