Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में मिलने वाले 5 सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटर, लिस्ट में TVS और BMW के स्कूटर शामिल

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:30 AM (IST)

    भारतीय मार्केट में स्कूटरों की पॉपुलिरीटी बढ़ती जा रही है। दरअसल इसे शहरी और डेली इस्तेमाल के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है। इन्हें हर उम्र और महिला ...और पढ़ें

    भारत के 5 सबसे सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटर।
    भारत के 5 सबसे सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटर।

    HighLights

    1. TVS Ntorq Race XP का माइलेज 54.33 kmpl है।
    2. Suzuki Burgman Street 125 का माइलेज 48 kmpl है।
    3. Aprilia SXR 160 का माइलेज 35 kmpl है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्कूटर को आमतौर पर रोजाना इस्तेमाल के रूप में देखा जाता है। इसमें बाइक के मुकाबले थोड़ा आराम मिलता है। वहीं, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो स्कूटर भी काफी पावरफुल चाहते हैं। भारतीय बाजार में कुछ ऐसे स्कूटर आते हैं, जो बेहद पावरफुल है। हम यहां पर आपको ऐसे ही 5 पावरफुल पेट्रोल स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

    TVS Ntorq Race XP

    TVS की आना वाला यह स्कूटर काफी पावरफुल स्कूटर है। इसमें 124.8 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9.3bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर 54.33 kmpl का माइलेज है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,491 रुपये है।

    TVS Ntorq Race XP

    Suzuki Burgman Street 125

    Suzuki Burgman Street में 124cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8.7PS की अधिकतम पॉवर और 10Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर एक लीटर में 48 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,301 रुपये से 1.15 लाख रुपये तक है।

    Suzuki Burgman Street 125

    Aprilia SXR 160

    SXR160 में 160cc का BS6-अनुरूप एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है, जो 10.9PS की पावर और 11.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर का माइलेज देता है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    Aprilia SXR 160

    Yamaha Aerox 155

    यामाहा ऐरॉक्स 155 में 155cc लिक्विड-कूल्ड, SOHC, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 15PS की पावर और 13.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में 48.62 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये से लेकर 1.51 लाख रुपये तक है।

    Yamaha Aerox 155

    BMW C 400 GT

    BMW के स्कूटर को हाल ही में यूरो 5 मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसमें 350cc सिंगल-सिलेंडर मोटर लगाया गया है, जो 34.5PS की पावर और 35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में 28.6 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसकी एक्स-शोरूम की कीमत 11.25 लाख रुपये है।

    BMW C 400 GT

    यह भी पढ़ें- Hero Glamour 2024 Vs Honda Shine: 125 सीसी की किस बाइक को लाएं घर, खरीदने से पहले जान लीजिए