Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best sports Bikes: खरीदनी है सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, इन 5 की कीमत 2 लाख रुपये से कम

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 10:30 AM (IST)

    अगर आप एक बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट 2 लाख रुपये तक है तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको 2 लाख रुपये ...और पढ़ें

    भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली स्पोर्ट्स बाइक।
    भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली स्पोर्ट्स बाइक।

    HighLights

    1. Yamaha MT-15 की कीमत 1.73 लाख रुपये है।
    2. Karizma XMR की कीमत 1.79 लाख रुपये है।
    3. TVS Apache RTR 160 की कीमत 1.24 लाख रुपये है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक स्पोर्ट बाइक लेने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो यह खबर आपके के लिए है। दरअसल, भारतीय मार्केट में कई ऐसी स्पोर्ट्स बाइक है जिनकी कीमत 2 लाख रुपये से कम है। यह बाइक कई बेहतरीन फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आती है। इतना ही नहीं यह बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देती है। आइए इन बाइक्स के बारे में जानते हैं।

    5. Yamaha MT-15

    कीमत: 1.73 लाख रुपये।

    यामाहा MT15 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक शहर में 56.87 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 47.94 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

    क्यों चुनें:

    • दमदार और स्टाइलिश बाइक
    • बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम और टायर

    4. Yamaha R15 V4

    कीमत: 1.87 लाख रुपये।

    यामाहा R15 V4 में 155cc का लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक शहर में 55.20 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 60.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

    क्यों चुनें:

    • स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल इंजन।
    • बेहतर सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS।

    3. Hero Karizma XMR

    कीमत: 1.79 लाख रुपये।

    हीरो करिज्मा XMR सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 210cc इंजन के साथ आती है। इसमें लगा हुआ इंजन 25.5 PS की पावर और 20.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में शहर में 41.38 किलोमीटर और हाईवे पर 36.7 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।

    खबरें और भी

    क्यों चुनें:

    • दमदार इंजन और शानदार लुक्स
    • बेहतरीन फीचर्स और हाई-टेक तकनीकी

    2. Bajaj Pulsar RS 200

    कीमत: 1.74 लाख रुपये।

    बजाज पल्सर RS200 में 99.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 24.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।

    क्यों चुनें:

    • बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन।
    • हाई-टेक फीचर्स और अच्छी सेफ्टी मिलती है।

    1. TVS Apache RTR 160

    कीमत: 1.24 लाख से लेकर 1.39 लाख रुपये तक।

    TVS Apache RTR 160 में 160cc का सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 15.31 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक शहर में 45.06 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 46.99 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

    क्यों चुनें:

    • बजट में बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक
    • राइड मोड और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे शानदार फीचर्स

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल भारत से अलविदा हुई ये गाड़ियां, जानिए कौन-से मॉडल्स हुए बंद