इस साल लॉन्च हो सकती है नई Toyota Fortuner, जानें इसमें क्या-क्या हो सकता है खास?
Toyota Fortuner 2026: Toyota अपनी नई जनरेशन वाली Fortuner को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह नई कार हाल ही में आई Toyota Hilux के मॉडल पर आधारित हो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota Fortuner को भारत में 2009 में लॉन्च किया गया था और तब से यह देश की सबसे लोकप्रिय फुल-साइड SUV में से एक बनी हुई है। लेकिन, Toyota अब Fortuner की नई जेनरेशन लॉन्च करने की योजना बना रही है जो हाल ही में आई Toyota Hilux (9वीं जेनरेशन) पर आधारित होगी।
कब हो सकती है लॉन्च?
कंपनी ने अभी तक नई Fortuner के भारत में आने की किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, इस नई कार को विदेशों के साथ-साथ भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पता चलता है कि यह SUV इसी साल भारत में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इस दीवाली 2026 तक बाजार में उतार देगी।
कैसा होगा नया डिजाइन?
टेस्टिंग के दौरान कार पूरी तरह के ढकी हुई थी लेकिन फिर भी इसके डिजाइन की कुछ बातें सामने आई हैं। इसमें आइब्रो के आकार वाली LED DRLs दी गई हैं। सामने की तरफ एक बड़ी ग्रिल और नया बंपर देखने को मिलेगा। इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। नई Fortuner पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर और चौड़ी नजर आएगी।
इसका सामने का हिस्सा थोड़ा और ऊंचा होगा जबकि पीछे का डिजाइन थोड़ा चकर रखा गया है। इसके अलावा, टेल लैंप्स भी नए डिजाइन की हो सकती हैं।
Toyota Fortuner के संभावित फीचर्स
नई Toyota Hilux की तरह Fortuner का इंटीरियर पूरी तरह से नया और पहले से लग्जरी होगा। उम्मीद है कि इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम और 12.3 इंच का ही डिजिटल डिस्प्ले मीटर मिलेगा। इसमें पहले से बेहतर ड्राइविंग असिस्टेंट फीचर्स दिए जाएंगे जो ड्राइविंग को सेफ बनाएंगे।
खबरें और भी
साथ ही, कार के सॉफ्टवेयर को घर बैठे इसमें घर बैठे सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए इसमें OTA तकनीक भी दी जा सकती है।
कैसा होगा इसका इंजन
Toyota ने अपनी नई Hilux को पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और हाइड्रोजन इंजन जैसे कई विकल्पों के साथ पेश किया है। लेकिन, उम्मीद है कि भारत में आने वाली 2026 Toyota Fortuner के डिजाइन और फीचर्स में तो बदलाव होंगे पर इसका इंजन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। अभी बिकने वाली Fortuner में 2.8-लीटर डीजल इंजन मैनुअल और आटोमैटिक गियरबॉक्स का साथ आता है।
इसके अलवा, 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन, यह सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है।
यह भी पढ़ें- Vinfast VF MPV 7 भारत में लॉन्च हुई, कितनी है रेंज, कैसे हैं फीचर्स और कीमत