Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नए लुक और डिजाइन के साथ जल्द आ सकती है 2026 Toyota Fortuner, मिल सकते हैं कई सारे प्रीमियम फीचर्स

    Updated: Wed, 20 May 2026 12:33 PM (IST)

    2026 Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया 2026 मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह नई हिलक्स पर आधारित होगा जिसमें पहसे से बेहतर प्रीमियम फीचर्स, ड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota Fortuner भारत में 2009 में लॉन्च हुई थी और तभी से अब तक यह सबसे लोकप्रिय SUV बनी हुई है। हालांकि, मार्केट में मौजूद दूसरी गाड़ियों के मुकाबल मौजूदा Fortuner में उतने फीचर्स नहीं है लेकिन यह अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। अब कंपनी इसका नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह हाल ही में सामने आई Toyota Hilux पर आधारित होगा।

    कैसा होगा डिजाइन?

    2026 Toyota Fortuner को हाल ही में पहली बार सामने से देखा गया है। हालांकि, टेस्ट की जा रही इस गाड़ी को पूरी तरह से ढक कर छुपाया गया था लेकिन इसके डिजाइन सामने आ गए हैं। इसमें Eyebrow के आकार की LED DRLs, बड़ी ग्रिल, नया बंपर और दो हिस्सों में बंटी हुई LED हेडलाइट भी मिलने की संभावना है।

    साथ ही, ऐसी उम्मीद है कि 2026 Toyota Fortuner का फ्रंट सीधा होगा, बैक चौकोर, टेल लाइट का डिजाइन नया होगा और यह गाड़ी पहले से ज्यादा मस्कुलर और मजबूत दिखेगी।

    क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

    Toyota Hilux की तरह ही आने वाली Fortuner का इंटीरियर पूरी तरह से नया और पहले से ज्यादा प्रीमियम होने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि 2026 Fortuner में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, इसमें बेहतर ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा मिलेगी।

    इंजन और पावर

    कंपनी की नौंवी जनरेशन की Toyota Hilux को कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है जिसमें पेट्रोल-डीजल, हाइब्रिंड और हाइड्रोजन-फ्यूल-सेल इंजन भी शामिल हैं। हालांकि, आने वाली Fortuner के डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, संभावना है कि इसमें अभी के मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन मिलते रहेंगे।

    खबरें और भी

    इसके मौजूदा मॉडल में भी कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 2.8 लीटर का डीजल इंजन और ऑटेमैटिक गियरबॉक्स के साथ 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Renault Duster का नया अवतार: आ रहा है Niagara पिकअप ट्रक, जानें क्या होंगे फीचर्स इंजन और खासियत