Renault Duster का नया अवतार: आ रहा है Niagara पिकअप ट्रक, जानें क्या होंगे फीचर्स इंजन और खासियत
Renault Duster Pickup: रेनो डस्टर पर आधारिक नया पिकअप ट्रक नियाग्रा जल्द आ सकता है। दमदार हाइब्रिड इंजन और आधुनिक फीचर्स वाले इस ट्रक का टीजर हाल ही म ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। करीब एक दशक पहले जब Renault Duster पहली बार लॉन्च हुई थी तभी से कंपनी ने ज्यादा फायदे के लिए इस SUV का एक पिकअप ट्रक वर्जन बनाने पर काम किया था। इसे Duster Oroch कहा गया और यह ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू और चिली जैसे कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों में बेचा गया था। अब इसका एक नया पिकअप वर्जन भी तैयार किया जा रहा है।
Niagara कॉन्सेप्ट और टेस्टिंग
Renault ने साल 2023 में Niagara Concept के साथ इस नए Duster पिकअप ट्रक की पहली झलक दिखाई थी। इसके प्रोडक्शन वर्जन का नाम नियाग्रा होगा। Renault Niagara को पहले टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च से पहले इसका टीजर जारी किया गया है।
Duster पिकअप ट्रक
रेनो 10 सितंबर को Duster की मौजूदा जनरेशन पर आधारित एक नया पिकअप ट्रक पेश करेगी। इसका नाम Renault Niagara है जो रेनो नियाग्रा कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। इसे साउथ अमेरिकी महाद्वीप के लिए Argentina में बनाया जाएगा। इसके डिजाइन के कुछ हिस्से बोरियल SUV से मिलते-जुलते होने की उम्मीद है जो कि Duster का ही तीन-रो सीटों वाला वर्जन है।
डिजाइन और खूबियां
अभी सिर्फ कार के पीछ के हिस्से की झलक दिखाई गई है। इसमें पारंपरिक रूप से नीचे की तरफ खुलन वाला पिकअप स्टाइल का टेलगेट देखा जा सकता है जिस पर Renault का बैज और बड़े अक्षरों में NIAGARA लिखा हुआ है। Renault के लोगो को ब्लैक स्टाइलिंग एलिमेंट दिया गया है। सामान रखने वाली जगह में व्हील वेल होने की संभावना है। साथ ही, ऐसा लगता है कि मेटल के हिस्सों के खरोंच और नुकसान से बचाने के लिए इसमें एक सही बेड लाइनर भी दिया गया है।
खबरें और भी
क्या हो सकते हैं फीचर्स?
रेनो नियाग्रा एसयूवी में बोरियल कार जैसे ही फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें 19-इंच तक के अलॉय व्हील्स, लेवल-2 ADAS, हैंड्स फ्री पार्किंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, पावर्ड और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीटें पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
इंजन और पावर
Duster की तरह ही Renault Niagara में 1.3 लीटर टर्बो इंजन और 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही, इसमें एक AWD सिस्टम भी मिल सकता है। हालांकि, Renault India ने भारतीय बाजार के लिए Duster पर आधारिक किसी पिकअप ट्रक की पक्की पुष्टि नहीं की है लेकिन इसके आने की उम्मीद की जा रही है।