Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA 'Kuno' ईवी: 2027-28 में लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और खासियतें

    Updated: Tue, 19 May 2026 05:35 PM (IST)

    TATA New Car: टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार Kuno जल्द आ सकती है। यह शहरों में चलने के लिए एक छोटी कार होगी जो e-Vitara वाले प्लैटफॉर्म पर बनेगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA ने हाल ही में Nexon कार का नया वेरिएंट Pure Plus PS लॉन्च किया है। सनरूफ के साथ आने वाली इस वेरिएंट की कीमत 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। Nexon के इस वेरिएंट के बीच TATA की एक नई कार की खबरें आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह 4 मीटर से छोटी एक इलेक्ट्रिक कार होगी जिसका कोडनेम Kuno है जो Nexon के सेगमेंट में आ सकती है।

    कब हो सकती है लॉन्च

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार साल 2027 के आखिर में या फिर 2028 की शुरुआत में मार्केट में आ सकती है। इसकी कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी इस कार के बारे में बहुत ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं।

    TATA Kuno की खासियत

    TATA Kuno आने वाली सात टाटा कारों में से एक होगी। कंपनी इसे शहर में इस्तेमाल करने के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक कार में रूप में लॉन्च करेगी। यह कार TATA के acti.ev प्लैटफॉर्म पर बनाई जाएगी। फिलहाल Nexon को छोड़कर TATA की सभी SUV इसी प्लैटफॉर्म पर आधारित है। इसे TATA की इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में एंट्री-लेवल कार के रूप में पेश किया जा सकता है।

    साथ ही, इसे Nexon जैसी कारों के सेगमेंट में भी उतारा जा सकता है। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो आगे चलकर इससे Nexon की बिक्री पर असर भी पड़ सकता है।

    क्या हो सकते हैं फीचर्स?

    TATA की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसमें फीचर्स तो बहुत ज्यादा नहीं होंगे लेकिन जरूरी और काम के फीचर्स मिलेंगे। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, USB टाइप-सी चार्जिंग, ADAS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    इसकी बैटरी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें Tiago और Nexon EV वाले 24kWh और 30kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- TATA Motors की बड़ी योजना: 2027 तक लॉन्च होंगी 6 नई गाड़ियां, Safari EV और Sierra EV भी शामिल