TVS iQube, Ather या Bajaj Chetak? कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और रेंज
Electric Scooters: यहां हम आपको TVS, Bajaj जैसे कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताएंगे जो आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी हो सकती हैं। यहा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब बहुत पसंद की जा रही हैं और कई नई-पुरानी कंपनियां अब बाजार में गाड़ियां ला रही हैं। अब ग्राहतों के पास कई सारे ऑप्शन है। यहां हम आपको कुछ बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताएंगे जो रोजाना के तौर पर आपके काम आ सकती हैं।
TVS iQube
TVS Iqube देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS के नाम और भरोस की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह 3 अलग-अलग वर्जन Iqube, iQube S और iQube ST में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 94,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है और टॉप मॉडल की कीमत 1.61 लाख (एक्स-सोरूम) तक जाती है।
एक बार चार्ज होने पर यह 94 किमी से लेकर 212 किमी तक चल सकती है जो मॉडल पर निर्भर करता है। इसके टॉप मॉडल में 5.3 kWh की बैटरी दी गई है।
Ather Rizta
एथर रिज्टा अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से काफी लोकप्रिय है। इसे आरामदायक बनाने और रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। एक बार चार्ज करने पर यह 123 से 159 किमी की रेंज दे सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.04 लाख (एक्स-शोरूम) है जो 1.30 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Bajaj Chetak
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी मजबूत मेटल बॉडी के लिए जाना जाता है। दूसरे स्कूटरों के मुकाबले यह ज्यादा टिकाई है। यह C2501, C3001 और C35 जैसी अलग-अलग सीरीज में आता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 113 किमी से लेकर 151 किमी तक चल सकती है। इसकी कीमत 89,500 रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 1.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।