भारत में आ रही हैं 4 दमदार Hybrid SUV, मिलेगी शानदार माइलेज और 1000 किमी से ज्यादा की रेंज
Upcoming High Mileage Cars: भारतीय बाजार में बेहतर माइलेज के लिए जल्द ही नई स्ट्रॉंग और प्लग-इन हाइब्रि़ड SUV लॉन्च होने वाली है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई गाड़ी लेते वक्त जो चीज सबसे पहले चेक करता है की यह गाड़ी माइलेज कितना देती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए कार निर्माता कंपनियां भारत में स्ट्रॉंग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड को सबसे बेहतरीन विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। आने वाले कुछ समय में कई हाई-माइलेज हाइब्रिड SUV आने वाली है, आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।
Renault Duster हाइब्रिड
मार्च 2026 में लॉन्च हुई रेनो डस्टर इस साल दीवाली तक Duster को स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश करेगी। Duster Hybrid में 1.8 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर जु़ड़ी होगी। इस SUV से लगभग 20-22kmpl तक की माइलेज मिलने की उम्मीद है।
Kia Sorento हाइब्रिड
Kia ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार के लिए आने वाली Sorento Hybdrid की घोषणा कर दी है। नई सोरेंटो में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों के ही विकल्प दिया जाएगा। इसमें 1-6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। इसके अलावा, इस SUV में 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया 2.2 लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन भी मिल सकता है।
JSW MG Hector Hawk
JSW MG Motor India ने हाल ही में अपना नया एडाप्ट मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म प्रदर्शित किया है जिसका इस्तेमाल हाइब्रिड, PHEV, ICE और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन के लिए किया जाएगा। MG Hector Hawk की लंबाई लगभग 4.8 मीटर होगी। इस नई SUV में EV और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों ही विकल्प मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी
PHEV में 20.5kWh बैटरी पैक के साथ जुड़ा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 195hp की पावर और 230nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Jetour T2 PHEV
Jetour T2 में 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे डुअल-मोटर इलेक्ट्रिक सेटअप के साथ जोड़ा गया है। इसमें 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है और साथ ही इसमें एक 4WD सिस्टम मिलने की संभावना है। इसमें 26.7kWh का बैटरी पैक दिया गया है। पेट्रोल के फुल टैंक के साथ इसकी कुल रेंज 1000 किमी को पार कर जाएगी।