Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 03:20 PM (IST)

    Disc Brake Holes मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के ब्रेक में आपको बहुत से छेद देखने को मिलते हैं। यह मुख्य रूप से डिस्क ब्रेक में दिए जाने वाले छेद होते हैं ...और पढ़ें

    Why Are The Holes Made In Disc Brakes Of Bikes and Scooters
    Why Are The Holes Made In Disc Brakes Of Bikes and Scooters

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। Disc Brake Holes: आजकल बाइक निर्माता राइडर की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस कारण ज्यादातर मोटरसाइकिलों में आपको डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं। वहीं, पहले यह केवल हाई एंड मोटरसाइकिलों में मिलते हैं। ये ब्रेक सुरक्षा के लिहाज से काफी भरोसेमंद साबित होते हैं।

    अगर अपने इस तरह के ब्रेक को ध्यान से देखा होगा तो इसके डिस्क पर आपको छोटे-छोटे छेद (होल) नजर आते हैं जो कि ड्रम ब्रेक में नहीं देखने को मिलते। साथ ही इस तरह के डिस्क होल केवल दोपहिया वाहनों में नजर आते हैं। कारों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पर यह होल क्यों किए जाते है और इसका आपकी सुरक्षा से क्या लेना-देना है, इन्ही सारी बातों के बारे में आज हम जानेंगे।

    दुर्घटना से बचाती है

    डिस्क ब्रेक एक डिस्क प्लेट के माध्यम से गाड़ी को रोकती है। इसमें ब्रेक की प्लेट, ब्रेक पैड मुख्य रूप से काम करते हैं। जब चालक तेजी से चलती गाड़ी पर ब्रेक लगाता है तो ब्रेक प्लेट और ब्रेक पैड के बीच जबरदस्त रगड़ होती है, जिससे होने वाली घर्षण की वजह से गाड़ी रुक पाती है। पर जब चालक बार-बार इसे दबाता है तो बहुत घर्षण की वजह से ब्रेक की प्लेट बहुत गर्म हो जाती है और इसके टूटने की संभवना बढ़ जाती है। अगर ऐसा होता है तो ब्रेक काम करना बंद कर देगा और सवार किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार बन सकता है।

    इस स्थिति में ये छेद मददगार साबित होते हैं। ब्रेक प्लेट पर बने ये छेद घर्षण के पैदा हुई गर्मी को बाहर निकलते हैं, जिससे डिस्क प्लेट ज्यादा गर्म नहीं होती है।

    बेहतर संतुलन में मददगार

    ज्यादा नमी वाली जगहों पर या पानी से भरे गड्ढों पर गाड़ी को चलाने से पहियों के साथ-साथ गाड़ी के ब्रेक पर भी पानी जमा हो जाता है। इससे ब्रेक पैड को गीला हो जाता है और फिर सही से काम नहीं करता। इस स्थिति में गाड़ी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। डिस्क प्लेट पर छेद रहने से अंदर जमी नमी खुले हवा के संपर्क में आकर सुख जाती है और आप आसानी से ब्रेक लगाकर अपनी बाइक को कंट्रोल कर पाते हैं।

    खबरें और भी

    लुक को बनाता है बेहतर

    डिस्क ब्रेक के प्लेट में छेद होने का एक और भी फायदा है। राइडर को सुरक्षा देने के साथ-साथ यह बाइक की लुक में चार-चांद लगा देता है। एक ड्रम ब्रेक वाली बाइक की तुलना में डिस्क ब्रेक वाली बाइक ज्यादा शानदार दिखाई देती है।

    ये भी पढ़ें-

    कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं है Air Pollution की जिम्मेदार, इन कारों से पर्यावरण को होता है सबसे ज्यादा नुकसान

    Car में क्यों होता है ड्रम के बजाय डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल, सुरक्षित और किफायती सफर के लिए कितना अहम